Author: News Desk

यह दौरा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग के लिए साझेदार देशों का आभार व्यक्त करने का मौका: मोदी नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कनाडा में होने वाला जी-7 शिखर सम्मेलन अहम वैश्विक मुद्दों और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं पर विचारों को साझा करने का अवसर प्रदान करेगा। ‘ग्लोबल साउथ’ शब्द का इस्तेमाल आम तौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन देशों की अपनी यात्रा से पहले अपने प्रस्थान वक्तव्य में कहा कि वह कनानास्किस में शिखर सम्मेलन…

Read More

केदारनाथ से आ रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सात लोगों की मौत देहरादून, 15 जून (भाषा) उत्तराखंड में केदारनाथ के पास रविवार को एक निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार छह श्रद्धालुओं समेत सात लोगों की मौत हो गयी। रुद्रप्रयाग के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना गौरीकुंड के जंगलों के ऊपर हुई। इस दुर्घटना में मरने वालों में पायलट और एक शिशु भी शामिल है। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग साढ़े पांच बजे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरी और अचानक यह दुर्घटनाग्रस्त हो…

Read More

राष्ट्र संवाद हेडलाइंस 🙏🌅नमस्कार 🌅🙏 *आपका *राष्ट्र* *आपका *संवाद* *राष्ट्र संवाद पञिका* *राष्ट्र संवाद तीसरे दशक में* *बेमिसाल 25 साल* *राष्ट्र संवाद की मुहिम : सकारात्मक पत्रकारिता बदलें सोच बदलेगा समाज* 🪷जय गणेश 🪷 💐दिनांक 15जून दिन रविवार 2025 www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com rashtrasamwad. com *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* *NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP* JHAHIN2000/1039 *राष्ट्रसंवाद दैनिक:-* JHAHIN01092 *राष्ट्र संवाद नजरिया : एक स्थिर राजनेता की अस्थिर यात्रा का अंत* *इसराइल-ईरान संघर्ष और भारत की रणनीतिक दोधारी चुनौती* *जमशेदपुर को चाहिए एक “एम्स जैसा संस्थान”: क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में संतुलन की दरकार* ********************ए**** ✍️ट्रंप जी-7 शिखर…

Read More

नेवाज़ा, फाइटिंग सिस्टम व मिक्स डुओ फाइटिंग में कांस्य पदक जीता राष्ट्र संवाद संवाददाता डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़। अम्मान जॉर्डन में 9 वी एशियाई जुजीत्सु चैंपियनशिप में भारतीय दल में शामिल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की फाइटर राणा वसुंधरा सिंह 63 किलोग्राम वजन समूह में इवेंट नेवाजा, फाइटिंग सिस्टम, मिक्स डूओ फाइटिंग में भाग लेते हुए क्रमशः वियतनाम जॉर्डन कज़ाख़िस्तान थाईलैंड जॉर्डन से फाइट करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। वसुंधरा के प्रशिक्षक एवं पिता राणा अजय सिंह जॉर्डन से वीडियो कॉल के माध्यम से लगातार हर देश के खिलाड़ियों की टेक्निक देखकर उन्हें कोचिंग दे रहे थे। फाइटिंग सिस्टम में राणा वसुंधरा…

Read More

अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन एवं पूर्व उपाध्यक्ष सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मुकेश मित्तल, जमशेदपुर, झारखंड का औद्योगिक हृदयस्थल, एक ऐसा शहर है जो देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है। यह शहर केवल उद्योगों और श्रमशक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि अपने सामाजिक सौहार्द, शिक्षा और जनसंख्या घनत्व के लिए भी पहचाना जाता है। किंतु, जब बात आती है अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की, तो जमशेदपुर को आज भी गंभीर असंतुलन और उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। देश के कई राज्यों में ‘एम्स’ (AIIMS) जैसे सुपर स्पेशियलिटी संस्थान स्थापित हो चुके हैं —…

Read More

बिशन पपोला पश्चिम एशिया एक बार फिर उबलने लगा है। इसराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और सीधे सैन्य टकराव की आशंकाएं न केवल क्षेत्रीय अस्थिरता को जन्म दे रही हैं, बल्कि वैश्विक भू-राजनीतिक संतुलन को भी झकझोर रही हैं। इस बदले हुए परिदृश्य में भारत जैसी उभरती हुई महाशक्ति के लिए यह संकट केवल भू-राजनीतिक नहीं, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा, व्यापारिक हितों और विदेश नीति की संतुलनकारी रणनीति का भी गंभीर परीक्षण है। भारत का पश्चिम एशिया से संबंध केवल धार्मिक या सांस्कृतिक नहीं, बल्कि रणनीतिक, व्यापारिक और मानवीय आधारों पर भी अत्यंत गहरा है। ईरान और…

Read More

देवानंद सिंह एयर इंडिया की भयावह दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का आकस्मिक निधन न केवल गुजरात बल्कि भारतीय राजनीति के लिए एक भावनात्मक क्षति है। वह एक ऐसे नेता थे, जिनकी  राजनीतिक यात्रा में ठहराव कम और चुनौतियां अधिक थीं, पर उन्होंने हर मोड़ पर पार्टी के आदेश को सर्वोपरि रखा, भले ही वह उनकी व्यक्तिगत आकांक्षाओं के विरुद्ध क्यों न रहा हो। रूपाणी का करियर एबीवीपी से शुरू होकर भाजपा की कोर रणनीतिक संरचना का हिस्सा बनने तक फैला। वे तेज़तर्रार वक्ता नहीं थे, न ही कद्दावर जननेता, परंतु संगठन के भीतर उनका स्थान…

Read More

अहमदाबाद विमान हादसा: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मनीषा थापा के परिजनों से मुलाकात की बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में सवार चालक दल की सदस्य मनीषा थापा के परिजनों से शनिवार को मुलाकात की। इस हादसे ने मनीषा के परिवार और पड़ोसियों को गहरा दुख दिया है। मनीषा ने पटना से पढ़ाई की थी और अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां जगदेव पथ इलाके के महुआबाग में रहती थी। बृहस्पतिवार को विमान दुर्घटना…

Read More

प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे भुवनेश्वर, 14 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा में भाजपा की पहली सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने से पहले तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे और एक रोड शो करेंगे। एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की सरकार ने यद्यपि 12 जून को अपना एक वर्ष पूरा कर लिया, लेकिन प्रशासन एक सप्ताह तक जश्न मना रहा है, जिसका समापन 20 जून को प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ…

Read More

मानपुर : दो माह का फिंगर प्रिंट, एक महा का राशन,पोटका प्रखंड में एक डीलर की मनमानी राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका प्रखंड में खाद्यान्न वितरण वितरण बिल्कुल ही अनियमित हो गया है। यह अनियमितता सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है कि यहां वितरण व्यवस्था को देखने वाला कोई पदाधिकारी नजर नहीं आ रहा है। प्रखंड के मानपुर पंचायत अंतर्गत पीडीएस डीलर सिद्धू कानू महिला मंडल द्वारा पूरे पंचायत के कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण किया जाता है। वर्तमान में सरकारी निर्देश के अनुसार सभी कार्डधारियों को एक साथ दो माह ( जून तथा जुलाई माह…

Read More