Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अहमदाबाद विमान हादसा: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मनीषा थापा के परिजनों से मुलाकात की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    अहमदाबाद विमान हादसा: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मनीषा थापा के परिजनों से मुलाकात की

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अहमदाबाद विमान हादसा: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मनीषा थापा के परिजनों से मुलाकात की

     

    बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान में सवार चालक दल की सदस्य मनीषा थापा के परिजनों से शनिवार को मुलाकात की।

    इस हादसे ने मनीषा के परिवार और पड़ोसियों को गहरा दुख दिया है।

    मनीषा ने पटना से पढ़ाई की थी और अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां जगदेव पथ इलाके के महुआबाग में रहती थी।

    बृहस्पतिवार को विमान दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद मनीषा के माता-पिता और भाई अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।

    चौधरी ने मनीषा के परिवार के सदस्यों से मुलाकात के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “गुजरात के अहमदाबाद में हुए दुर्भाग्यपूर्ण एअर इंडिया विमान हादसे में हमारे बिहार के पटना की रहनेवाली, विमान की चालक दल की सदस्य मनीषा थापा का निधन अत्यंत दुखद है। मनीषा थापा का परिवार काफी पीड़ा में है।”

    उपमुख्यमंत्री ने कहा, “इस दुर्घटना में एक बेटी को खोना माता-पिता और उनके भाई-बहन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। हम सब इस शोक की घड़ी में परिवार के साथ हैं।”

    चौधरी ने मनीषा के परिवार के सदस्यों के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं।

    पटना के सेंट जेवियर्स कॉलेज से स्नातक की उपाधि हासिल करने वाली मनीषा ने ‘बिजनेस इकोनॉमिक्स’ की पढ़ाई की थी।

    मनीषा के चाचा प्रवीण तमांग ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा था, “हम हैरान हैं…उसने अभी-अभी अपना करियर शुरू किया था।”

    मनीषा के पिता राजू थापा बिहार पुलिस में हैं और वर्तमान में बेगूसराय जिले में तैनात हैं जबकि मां गृहिणी हैं।

    बिहार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी 20 जून को तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे
    Next Article गुणाधर महतो स्मृति मेला पारगामा में ऑनलाइन क्वीज और चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Strategic gameplay surrounding https://thelabcasino-ca.ca for seasoned gamblers

    Rolletto Happy Hour: Quand est-ce et qu’est-ce qui est boosté

    Implementarea eficientă a swiper îmbunătățește experiența utilizatorilor pe mobil

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Genuine access to benefits flows through delorocasino for seasoned players everywhere

    Luxul discret al serilor de cazinou online

    Godz Interac pour les Joueurs Canadiens

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.