Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड पश्चिम बंगाल रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे

    News DeskBy News DeskJune 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे, भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे

     

     

    भुवनेश्वर, 14 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून को ओडिशा में भाजपा की पहली सरकार की पहली वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने से पहले तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे और एक रोड शो करेंगे। एक वरिष्ठ मंत्री ने यह जानकारी दी।

    मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की सरकार ने यद्यपि 12 जून को अपना एक वर्ष पूरा कर लिया, लेकिन प्रशासन एक सप्ताह तक जश्न मना रहा है, जिसका समापन 20 जून को प्रधानमंत्री के संबोधन के साथ होगा।

    मोदी पिछले साल ओडिशा में माझी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

    पंचायती राज और पेयजल मंत्री रबी नारायण नाइक ने यहां संवाददाताओं को बताया, “प्रधानमंत्री का बिहार से दोपहर करीब तीन बजे यहां हवाई अड्डे पर पहुंचने का कार्यक्रम है। वह तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे और भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जनता मैदान तक रोड शो का नेतृत्व करेंगे।”

    आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि समारोह के तहत मोदी एक बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और ओडिशा की भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालेंगे।

    शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में तैयारी बैठक में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि वह राज्य के विकास की योजनाओं पर भी जानकारी दे सकते हैं।

    बैठक में माझी, ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा तथा अन्य उपस्थित थे।

    मोदी वर्ष 2036 और 2047 के लिए ओडिशा के दृष्टिपत्र का भी अनावरण करेंगे।

    राज्य 2036 में अपने गठन के 100 वर्ष पूरे करेगा जबकि 2047 भारत की स्वतंत्रता का 100वां वर्ष होगा।

    प्रधानमंत्री मोदी 20 जून को तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे भुवनेश्वर में रोड शो करेंगे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवृद्ध महिलाओं एवं बुजुर्गों पर हिंसा: एक कानूनी दृष्टिकोण – अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article अहमदाबाद विमान हादसा: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मनीषा थापा के परिजनों से मुलाकात की

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.