गुणाधर महतो स्मृति मेला पारगामा में ऑनलाइन क्वीज और चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।प्रखंड के पारगामा गांव में गुणाधर महतो स्मृति मेला का भव्य आयोजन किया गया। समाजसेवी सह प्रसिद्ध गणितज्ञ स्व0 गुणाधर महतो की पुण्य तिथि पर लगने वाले इस मेले के अवसर पर ऑनलाइन क्विज और चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। तत्पश्चात दोनों प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ बच्चों को पुरस्कृत किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खगेंद्र सिंह मुंडा (रुगड़ी, ईचागढ़) ने प्राप्त किया जबकि दूसरे स्थान पर कार्तिक महतो (सरायकेला) और तृतीय स्थान पर संयुक्त रुप से कृष्णा देव प्रधान (बाघरायडीह, सीनी) व जितेन कुमार महतो (पारगामा) रहा। उसी प्रकार चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे गंगा महतो (सिंहभूम कॉलेज चांडिल), दुर्गा सोरेन (जवाहर नवोदय विद्यालय, सरायकेला) और ज्योति कुमारी (एमजीएम हायर सेकंडरी स्कूल बोकारो स्टील सिटी) रही। इस मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित कलाकार कृष्ण कुमार (रांची) और भवतोष महतो (गम्हरिया) ने स्व0 गुणाधर महतो का बेहतरीन पेंसिल स्कैच बनाकर संस्था को भेंट किया। इसके आयोजन में हरिणी महतो, माधुरी महतो, लक्ष्मी महतो, लतिका महतो, हरमोहन, जसुमती, अमित, उमेश, रघुनाथ आदि का योगदान रहा।

