क्रॉस कंपनी के यूनिट-5 में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया के लार्ज सेक्टर स्थित क्रॉस कंपनी के यूनिट-5 में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना व्यक्त की गई है। आग लगने के बाद कंपनी प्रबंधन द्वारा इसकी सूचना गम्हरिया थाना और झारखंड अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए काफी मशक्कत के बाद उंक्त आग पर काबू पाया। समय पर आग बुझा दिए जाने के कारण किसी बड़े हादसे या जानमाल की क्षति की सूचना नहीं है। उंक्त आगलगी में कितने का नुकसान हुआ है इस बावत प्रबंधन द्वारा समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार का खुलासा नहीं किया गया है। उस आगलगी के बाद कंपनी परिसर तथा आसपास के इलाके में इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग पूरी तरह बुझ जाने के बाद लोगों से राहत की सांस ली।

