कुकरू प्रखंड की छात्राओं को साइकिल योजना का लाभ नहीं, सामाजिक कार्यकर्ता ने उपायुक्त से की पहल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल कुकरू प्रखंड अंतर्गत विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत छात्राओं को अब तक राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना (शैक्षणिक सत्र 2024-25) का लाभ नहीं मिल पाया है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गोरांगो दत्ता ने उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां को आवेदन सौंपकर शीघ्र साइकिल अथवा डीबीटी राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
दत्ता ने अपने आवेदन में उल्लेख किया कि प्रखंड अंतर्गत स्कूलों की छात्राओं को झारखंड सरकार की साइकिल योजना के तहत अब तक न तो साइकिल दी गई है और न ही निर्धारित डीबीटी राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान कर उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जाती है।

