नीमडीह आरटीआई संघ ने महासचिव को धमकी मामले में राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नीमडीह: आरटीआई संघ के केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल को फोन पर धमकी मिलने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नीमडीह आरटीआई संघ ने शनिवार को बीडीओ के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। संघ के अनुसार, 18 मई की रात करीब 10:11 बजे अज्ञात नंबर से कृतिवास मंडल को धमकी दी गई थी।
बताया गया कि मंडल ने सूचना अधिकार अधिनियम के तहत पोटका बीडीओ से कई विषयों पर जानकारी मांगी थी। 20 मई को उन्होंने पूर्वी सिंहभूम एसएसपी को भी आवेदन दिया था, परंतु अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
संघ के सुशेन गोप ने प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में अश्वत्थामा कर्मकार, नीलकमल गोप, मदन महतो, शुक्राचार्य सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

