मानपुर : दो माह का फिंगर प्रिंट, एक महा का राशन,पोटका प्रखंड में एक डीलर की मनमानी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला के पोटका प्रखंड में खाद्यान्न वितरण वितरण बिल्कुल ही अनियमित हो गया है। यह अनियमितता सिर चढ़कर बोल रहा है। यही कारण है कि यहां वितरण व्यवस्था को देखने वाला कोई पदाधिकारी नजर नहीं आ रहा है। प्रखंड के मानपुर पंचायत अंतर्गत पीडीएस डीलर सिद्धू कानू महिला मंडल द्वारा पूरे पंचायत के कार्डधारियों को खाद्यान्न वितरण किया जाता है। वर्तमान में सरकारी निर्देश के अनुसार सभी कार्डधारियों को एक साथ दो माह ( जून तथा जुलाई माह ) का राशन देने का निर्देश जारी किया गया है। परंतु इस डीलर द्वारा दो माह का फिंगर प्रिंट लेकर एक माह का राशन बांटा जा रहा है।
अब कारण चाहे जो भी हो लेकिन इस डीलर पर विभाग ज्यादा मेहरबान है। क्योंकि इस डीलर को एक साथ तीन दुकान बीरबल महली, खैरा मुंडा, ए आई डी महिला समिति का दुकान टैग किया गया है। यानी एक दुकानदार चार दुकान चला रहे है। कुल 365 क्विंटल खाद्यान्न प्रतिमाह इन्हें चारों दुकान को मिलाकर दिया जाता है। इसके अलावा 8 किलो से लेकर 20 किलो कटौती कर खाद्यान्न दिया जा रहा है। इससे पूर्व भाटीन पंचायत में डीलर अर्जुन टुडू द्वारा चावल तो दिया गया, परंतु गेहूं नहीं दिया गया। इसके अलावा 8 किलो कम अनाज दिया गया।
उसी तरह हल्दीपोखर पंचायत के डीलर राजेंद्र गुप्ता के द्वारा एक महिला कार्डधारी को एक तो 20 किलो राशन कम दिया गया इसके अलावा उसे गेहूं नहीं दिया गया। इस तरह की बातें पोटका में आम हो गया है। फिर भी पदाधिकारी के माथे जू नहीं रेंग रहा। वे कहते है कि जबतक व्यक्तिगत रूप से कोई कार्डधारी मुझे शिकायत नहीं करेगा तबतक मैं जांच नहीं करूंगा। दो दिन पूर्व मुखिया संघ के युवा अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया होपना महाली ने प्रखंड के राशनिंग व्यवस्था में अनियमितता के बारे एमओ को लिखित शिकायत भी की गई है l लेकिन न कभी गंभीरता से जांच हुई और ना ही आरोपी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई l इसका कारण शायद यह भी है कि पोटका एमओ के प्रभार में पशु चिकित्सक डॉ अशोक कुमार हैँ जिन्हें या तो जन वितरण प्रणाली व्यवस्था के बारे में गहन जानकारी नहीं है या फिर वे सिर्फ अपना फायदा देख रहे, उपभोक्ताओं के नुकसान से कोई सरोकार नहीं इन्हें l

