Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एशियाई जजीत्सु चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी वसुंधरा ने लहराया परचम
    Breaking News Headlines खेल राष्ट्रीय

    एशियाई जजीत्सु चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ की बेटी वसुंधरा ने लहराया परचम

    News DeskBy News DeskJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    • नेवाज़ा, फाइटिंग सिस्टम व मिक्स डुओ फाइटिंग में कांस्य पदक जीता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    डोंगरगढ़, छत्तीसगढ़। अम्मान जॉर्डन में 9 वी एशियाई जुजीत्सु चैंपियनशिप में भारतीय दल में शामिल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ की फाइटर राणा वसुंधरा सिंह 63 किलोग्राम वजन समूह में इवेंट नेवाजा, फाइटिंग सिस्टम, मिक्स डूओ फाइटिंग में भाग लेते हुए क्रमशः वियतनाम जॉर्डन कज़ाख़िस्तान थाईलैंड जॉर्डन से फाइट करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। वसुंधरा के प्रशिक्षक एवं पिता राणा अजय सिंह जॉर्डन से वीडियो कॉल के माध्यम से लगातार हर देश के खिलाड़ियों की टेक्निक देखकर उन्हें कोचिंग दे रहे थे।
    फाइटिंग सिस्टम में राणा वसुंधरा सिंह को एशिया में चौथी रैंक प्राप्त हुई है। नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भारतीय दल का स्वागत हुआ।छत्तीसगढ़ से गए दोनों खिलाड़ी राणा वसुंधरा सिंह एवं जतिन राहुल के दिल्ली से छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर एयरपोर्ट पर रायपुर जिला संघ द्वारा स्वागत किया गया। इसके उपरांत दुर्ग में विजेता खिलाड़ियों के लिए राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में जिला संघ एवं खेल प्रेमियों द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया। इसके उपरांत राणा वसुंधरा सिंह का डोंगरगढ़ आगमन पर मां बमलेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद जोरदार स्वागत किया गया।
    प्रदेश संघ के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जिला संघ के अध्यक्ष विवेक मोनू भंडारी, अचला ठाकुर, तरुण वरकड़े, बाबूराव जनबंधु एवं सभी खेल प्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    प्रतिभा का पर्याय हैं वसुंधरा

    राणा वसुंधरा सिंह बहुमुखी प्रतिभा की पर्याय हैं। मात्र 6 साल की उम्र में उन्होने मार्शल आर्ट सीखना प्रारंभ
    कर दिया था। उनके पिता राणा अजय सिंह खुद नेशनल पदक विजेता रहे हैं। पिता के मार्गदर्शन में वसुंधरा की प्रतिभा में लगातार निखार आता गया। वर्तमान में अनेक राष्ट्रीय पदक वसुंधरा ने जीते। पिछले 2 साल से लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में क्रमशः सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करते हुए 2024 यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप ग्रीस यूरोप हेतु भारतीय दल में अपनी जगह बनाई परंतु वीजा नहीं मिलने के कारण वसुंधरा उक्त प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाई। 10 दिवसीय इंडिया कैंप हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड में दो अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक से कोचिंग प्राप्त कर अम्मान जॉर्डन माइनस 63 किलोग्राम वजन समूह में कांस्य पदक प्राप्त किया।नवंबर में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप हेतु भारतीय दल में अपनी जगह सुनिश्चित की है। जिसका इंडिया कैंप नोएडा उत्तर प्रदेश में अगस्त माह में रखा जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर को चाहिए एक “एम्स जैसा संस्थान”: क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में संतुलन की दरकार
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    October 20, 2026

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    October 20, 2026

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को आयोजन

    चांडिल डकैती कांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, 24 लाख के जेवर बरामद

    जमशेदपुर जिले के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था संधारण एवं भी

    मनगसो में 5 किलो के गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट, चाची-भतीजी की दर्दनाक मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.