उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा समिति किये जायेंगे पुरस्कृत, उपायुक्त द्वारा गठित कमिटी करेगी अनुशंसा रामनवमी 2023 का त्योहार दिनांक 30.03.2023 एवं दिनांक 31.03.2023 को मनाया जा रहा है। उक्त क्रम में दिनांक 31.03.2023 को सभी अखाड़ा कमिटी द्वारा विसर्जन जुलूस निकाला जायेगा। रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करने एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिकोण से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित प्रदूषण एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप अनुशासनबद्ध तरीके से ससमय विसर्जन करने वाले अखाड़ा कमिटी को उचित पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। अखाड़ा एवम आसपास साफ सफाई, अखाड़ा कमिटी सदस्यों का अनुशासन, सुरक्षा…
Author: Nizam Khan
आज शाम जमशेदपुर के #मोहरदा में श्री श्री हनुमान प्राण प्रतिष्ठा एवं रामनवमी महोत्सव मे शामिल हुए पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी शामिल हुए बजरंगबली से सबके कुशल क्षेम की प्रार्थना की तथा युवा साथियों द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए गौरव की बात है इस मंदिर का निर्माणइसमें मुख्य रुप से उपस्थित मंदिर के निर्माण करता सांनतनु गौड़ अयोध्या गौड़ ग्राम प्रधान नीलमाधव प्रधान सूरज गौड़ नारायण गौड़ गोलक गौड़ एवम गानमय लोग उपस्थित थे
अधिवक्ताओं के हितों के प्रति राज्य सरकार गंभीर नही:राजेश शुक्ल सरकार की कथनी और करनी में कही से भी एकरूपता नही,बिना विलम्ब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है राज्य सरकार कही से भी अधिवक्ता हितों के प्रति गंभीर नही है। यहां तक कि उसकी कथनी और करनी में कोई एकरूपता नही है। श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है कि उत्तरप्रदेश की सरकार ने कोरोना की वैश्विक महामारी में स्वर्गवासी हुए…
*मानगो फुथपाठ दुकानदारों से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता, बोले नाइंसाफी नहीं होगी सबको बसाएंगे* जमशेदपुर के मानगो के प्रभावित दुकानदारों से मिलने मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता पहुंचे. इस दौरान मंत्री ने बारी- बारी से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की और उन्हें पुनर्वासित कराए जाने का भरोसा दिलाया. उन्होंने आश्वासन दिया हैं कि किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी, हर किसी को पुनः बसाया जायेगा, मैं गरीब का दुःख दर्द समझता हूँ, हर बार कभी आग लगने से तो कभी अन्य कारणों से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा सभी विस्थापित दुकानदारों को जगह…
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी के निर्देश छोटी से छोटी घटना का भी कंट्रोल रूम में सूचना दें, टीम के रूम में कार्य करें वरीय पदाधिकारियों के आदेश बिना प्रतिनियुक्ति स्थल नहीं छोडेंगे रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था के सफल संधारण हेतु प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग रविन्द्र भवन सभागार, साकची में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा की गई । मौके पर एसपी ग्रामीण श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ…
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को का शास्त्री नगर में राम नवमी के अवसर पर हुआ भव्य स्वागत रामनवमी के महाअष्टमी के दिन कदमा शास्त्रीनगर खड़गेश्वर बैल बाबा मंदिर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूजा अर्चना कर उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया.इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्यों ने माननीय मंत्री को पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट कर सम्मानित किया.कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबुआ झा,प्रभात ठाकुर,राकेश जायसवाल,मनीष दुबे,सतीश सिंह,मुन्ना सिंह,दीपू दास, कार्तिक तिवारी,गुड्डू दास,बीरेंद्र राम,सुजीत दास, रंजीत कुमार,राजकुमार प्रसाद,चिन्ना राव, संदीप ठाकुर,राहुल,सोनू गिरी,सक्ती, उपस्थित थे.. *2.* रामनवमी के अष्टमी के दिन कदमा शिव हनुमान मंदिर में श्री श्री भारतीय…
उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स का बैठक संपन्न शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए माइक्रोप्लान के तरह करें कार्य – उप विकास आयुक्त आज दिनांक 29.03.2023 को उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में मिजिल्स रुबेला के टीकाकरण अभियान को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। जिसमें मिजिल्स रुबेला के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य एवं एकीकृत बाल विकास योजना के प्रशिक्षण, शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण की स्थिति, माइक्रो प्लानिंग एवं इसके प्रचार प्रसार…
उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आज प्रिवेंटेशन ऑफ ड्रग्स एंड सब्सटेंस एब्यूज अमोंग चिल्ड्रेन एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग को लेकर ट्रेडर्स एसोसिएशन की आहूत बैठक संपन्न आज दिनांक 29.03.2023 को उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रिवेंटेशन ऑफ ड्रग्स एंड सब्सटेंस एब्यूज अमोंग चिल्ड्रेन एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग को लेकर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ सेल्स ऑफ इंहेलेंट्स के संबंध में बैठक आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को नशीली दवाओं के दुरुपयोग से बचाना है तथा यदि…
सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर झामुमो की हुई बैठक, अधिक संख्या में पहुंचने का मिला निर्देश जामताड़ा सीएम के जोहार यात्रा को लेकर कुंडहित सिंचाई डाक बंगला में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से नाला विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो उपस्थित थे। बैठक में आगामी 5 अप्रेल को जामताड़ा में सीएम हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। नाला विधायक श्री महतो ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मात्रा में जामताड़ा पहुंचने को कहा। उन्होंने पार्टी के कार्यों को प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। गठबंधन…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना’ हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न *∆ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कुल 329 लाभुकों को कुल राशि 14 लाख 17 हजार 500 रुपए सहायता अनुदान राशि के भुगतान की सर्वसम्मति से दी गई स्वीकृति* आज दिनांक-28.03.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में *‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना’* हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि योजना अंतर्गत अनुदान…
