जामताड़ा के यज्ञ मैदान में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित अब्दुल रकीब की रिपोर्ट जामतारा : नगर स्थित दुमका रोड यज्ञ मैदान के प्रांगण में श्री श्री वीर बजरंग अखाड़ा समिति दुमका रोड के तत्वधान से एक दिवसीय भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में झारखंड प्रदेश के जामताड़ा सहित विभिन्न जिले से लगभग 50 पुरुष एवं महिला पहलवान शामिल हुए , इस प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ समाजसेवी चमेली देवी , तरुण गुप्ता, अनूप राय, विपिन दुबे, चंडी चरण दे , रविंद्र दुबे ,मनोहर राय, डी.डी.भंडारी, प्रदीप कु.भैया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किए , उसके बाद…
Author: Nizam Khan
टाटा स्टील के टिनप्लेट के उदघाटन के साथ ही यहां की बंद पड़ी केबुल कंपनी और टायो कंपनी को लेकर भी जल्द फैसला लिया जायेगा. पुराना जो कंपनी का संचालन करते आया है, उनको दिया जाये या फिर क्या किया जा सकता है, इसको लेकर उद्योग विभाग मंथन कर रहा है, जिसका रिजल्ट जल्द सामने आयेगा. यह बातें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहीं. श्री सोरेन जमशेदपुर के दौरे पर टिनप्लेट कंपनी के पास पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मुझे मालूम है कि दो कंपनियां बंद है. हम कोशिश कर रहे है कि जल्द से…
आंदोलन के मूड में आ चुकी है कांग्रेस तर समिति की बैठक में रूपरेखा तय जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी की पहली बैठक जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा की अध्यक्षता में सोमवार को परिसदन भवन में आयोजित की गई। जिसमें जिला प्रभारी सह प्रदेश महासचिव मदन महतो, विधानसभा प्रभारी शमशेर आलम शामिल हुए। बता दें कि एक दिन पूर्व रविवार को जिला कमेटी की घोषणा की गई थी और सोमवार को पहली बैठक आयोजित की गई। जिसमें राहुल गांधी के खिलाफ षड्यंत्र के तहत संसद से उनकी सदस्यता समाप्त करवाने का आरोप भाजपा एवं पीएम मोदी पर लगाया गया। इसके विरुद्ध चरणबद्ध…
आज दिनांक:-* *03/04/2023 को अफजलपुर ग्राम में लगभग 24 करोड़ की लागत से जल नल योजना / पेयजल ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत माननीय विधानसभा अध्यक्ष सह विधायक नाला श्री रविंद्रनाथ महतो के कर कमलों द्वारा शिलान्यास किया गया । जिसमें अफजलपुर एवं बड़ारामपुर पंचायत के 29 ग्रामों में उक्त योजना के तहत प्रत्येक घरों में पेयजल आपूर्ति होगा। इसी तरह महेशमुंडा में भी 24 करोड़ की लागत से आज ही जल नल योजना/ ग्रामीण जलापूर्ति योजना का शिलान्यास किया गया । इस योजना के तहत महेशमुंडा और दलाबड़ पंचायत के लगभग 30 ग्रामों के प्रत्येक घरों में पेय जल…
*छू लिया जो #ख़त पुराना आपका।* *क्यों हथेली रात तक महकी रही।।* *बिहार के बेगूसराय जिला अंतर्गत बलिया थाना के भवानंद पुर पंचायत में शिवनगर गांव जो* *मेरा पैतृक गांव भी है गंगा नदी के किनारे कहा जाए तो पूरी तरह से गंगा नदी से प्रभावित क्षेत्र है यह भी संभावना है की शिवनगर गांव कभी भी गंगा नदी के आगोश में आ सकती है फिर भी यहां के* *ग्रामीण वासियों हिम्मत और एकता को परिचय देते हुए वर्षों से चली आ रही चैती दुर्गा जो मनाया जा रहा है* *पूरी हर्षोल्लास के साथ इस साल भी मनाया गया इस…
लाखों हिंदुओं के आत्मा के शांति के लिए शहर में होगा यज्ञ जमशेदपुर : रविवार को बिष्टुपुर स्थित श्रीकृष्ण सिंहा संस्थान में प्रबुद्ध शिक्षाविद् एवं समाजसेवी हरिवल्लभ सिंह आरसी की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त विचार गोष्ठी में सर्वसम्मति से भागीरथवंशी महाशहीद आत्मशांति यज्ञ आयोजित करने पर आम सहमति बनी । कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार ने कहा कि देश विभाजन के समय लाखों हिन्दुओं की निर्मम हत्याएं कर दी गई। परिवार के परिवार अकाल मौत के गाल में समा गये , वंश में कोई सनातनी परंपरा के तहत श्राद्ध कर्म तक करने वाले नहीं बचा। ऐसे…
मुकेश रंजन की रिपोर्ट रांची: कांके थाना क्षेत्र के नीरजा सहाय स्कूल के पास एक खेत से सेमर टोली कांके निवासी अरविंद उरांव (33वर्ष) पिता प्रेम उरांव का शव रविवार को बरामद हुआ। वह श्री रामनवमी 30 मार्च की रात्रि से लापता था। शव को प्लास्टिक और कंबल में लपेट कर फेंका गया था। पिता प्रेम उरांव ने हत्या कर फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया की कुछ दिनों पहले उनके गोतिया लोगों के साथ पुश्तैनी जमीन और इसमें लगे पेड़ को काटने को लेकर विवाद हुआ था। उसमें से एक सदस्य ने सबक सिखाने की बात कही थी।…
जिला कांग्रेस कमेटी का हुआ घोषणा 96 लोगों को मिला स्थान जामताड़ा जिला कांग्रेस कमेटी का गठन हो चुका है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर कमेटी की घोषणा रविवार को जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने किया। अपने आवासीय कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित कर हरिमोहन मिश्रा ने शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश कमेटी के निर्देश के आलोक में भेजी गई सूची के अनुमोदन की जानकारी दी। जिसके तहत पूर्व सांसद फुरकान अंसारी समेत 96 लोगों को कमेटी में स्थान दिया गया है। वही उपाध्यक्ष के लिए 8, महासचिव के लिए 17, सचिव के लिए 26, वर्किंग कमिटी सदस्य के रूप में…
*जमशेदपुर: 27 मार्च को जमशेदपुर न्यायलय के गेट पर एवं गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट मे चली गोली कांड का उदभेदन पुलिस किया* *दोनों मामलों मे कुल छह अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं.* गिरफ्त मे आये अपराधियों का नाम विक्की सिंह,अमन कुमार सिंह,राज पासवान, मनीष कुमार, विक्की तिवारी, गोल्डी सिंह हैं। इनके द्वारा ही दोनों कांड को अंजाम दिया गया था। घटना मे प्रयुक्त दो देशी पिस्टल,एक देशी कट्टा, तीन जिन्दा कारतूस एवं पांच मोटर साईकल को पुलिस ने जब्त किया हैं। पुलिस के मुताबिक एक वर्ष पूर्व हुए मनप्रीत सिंह हत्याकांड मे नवीन सिंह…
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीसी एवं एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण टीनप्लेट कंपनी के TSIL एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का 03 अप्रैल, सोमवार को टीनप्लेट कंपनी के TSIL एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने डीसी श्रीमती विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ टीनप्लेट कंपनी स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया तथा…
