Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीसी एवं एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीसी एवं एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीसी एवं एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

    टीनप्लेट कंपनी के TSIL एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत

    माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का 03 अप्रैल, सोमवार को टीनप्लेट कंपनी के TSIL एक्सपेंशन प्रोजेक्ट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने डीसी श्रीमती विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने अन्य पदाधिकारियों के साथ टीनप्लेट कंपनी स्थित कार्यक्रम स्थल का दौरा किया तथा की जा रही तैयारियों की जानकारी कंपनी प्रबंधन से ली । जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कहा कि सभी संबंधित तैयारियां ससमय पूरी कर ली जाए। माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान डीसी एवं एसएसपी ने मुख्य मंच का निरीक्षण कर मंच पर कार्यक्रम के दौरान कौन-कौन होंगे इसकी जानकारी ली, मीडिया गैलरी तथा अन्य आगंतुकों के बेठने के स्थान, परिसर की साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए ।

    माननीय मुख्यमंत्री का सोनारी हवाईअड्डा पर हवाई मार्ग से आगमन होना है जहां से सड़क मार्ग द्वारा कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे। सड़क मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों में दण्डाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी । डीसी एवं एसएसपी द्वारा सड़क मार्ग का बारिकी से निरीक्षण कर दण्डाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए गए । उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी अधिकारी अपने दायित्व का पूरी तरह से निर्वहन करें। इस दौरान एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, ट्रैफिक डीएसपी श्री कमल किशोर तथा अन्य मौजूद रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबुथ सशक्तिकरण, सत्यापन एवं स्थापना दिवस को लेकर किया गया भाजपा कार्यालय में गहन मंत्रणा
    Next Article 27 मार्च को जमशेदपुर न्यायलय के गेट पर एवं गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट मे चली गोली कांड का उदभेदन पुलिस ने किया

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.