Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर झामुमो की हुई बैठक, अधिक संख्या में पहुंचने का मिला निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड राजनीति

    सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर झामुमो की हुई बैठक, अधिक संख्या में पहुंचने का मिला निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीएम के आगमन की तैयारी को लेकर झामुमो की हुई बैठक, अधिक संख्या में पहुंचने का मिला निर्देश

    जामताड़ा
    सीएम के जोहार यात्रा को लेकर कुंडहित सिंचाई डाक बंगला में झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से नाला विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो उपस्थित थे। बैठक में आगामी 5 अप्रेल को जामताड़ा में सीएम हेमंत सोरेन के आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। नाला विधायक श्री महतो ने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक मात्रा में जामताड़ा पहुंचने को कहा। उन्होंने पार्टी के कार्यों को प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। गठबंधन की सरकार ने किसानों के ऋण माफी से लेकर एक सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात को जन जन तक ले जाने का निर्दश दिया। बच्चियों के स्कूली शिक्षा से ड्रॉप आउट होने की आशंका को दूर करते हुए सावित्री बाई फुले समृद्धि किशोरी योजना की शुरुआत की ताकि बच्चियों को पैसे के अभाव में उनकी शिक्षा प्रभावित न हो। साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के स्टाइपेंड में भी सरकार ने बढ़ोतरी की। नाला विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्यो को जन जन तक फैलाने को कहा। कैसे इन तीन सालों में विकास हुआ। दो साल कोरोना में बीता। एक वर्ष के दरम्यान नाला विधान सभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा में आशातीत विकास हुआ। किसानों के लिए कोल्ड स्टोरेज का निर्माण हुआ, जिससे उनकी लागत पूंजी से अधिक आमदनी होगी। विधायक श्री महतो ने कहा कि उन्होंने कुंडहित में बिजली समस्या को देखते हुए बिजली ग्रिड का निर्माण कराया ताकि कुंडहित के साथ साथ नाला फ़तेहपुर की भी समस्या का समाधान होगा। लड़कियों के उच्चतर शिक्षा हासिल के लिए कुंडहित में महिला डिग्री कॉलेज का प्रस्ताव स्वीकृत कराया गया, जिसके निर्माण के लिए जगह भी चिन्हित कर ली गई है। साथ ही फ़तेहपुर में भी डिग्री कॉलेज बनाया गया, जहां इसी सेशन में पढ़ाई शुरू होगी। इन तमाम बातों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने को कहा। मौके पर प्रखंड सचिव मनोरंजन मिर्धा, अफसर हेम्ब्रम, शरम मंडल , उत्तम पाल, कुतुबुद्दीन खान, विद्युत मन्ना, चंडी गोराई सहित अनेको मौजूद थे।
    इससे पूर्व पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता वैद्यनाथ वादयकर की असामयिक मौत पर एक मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामनवमी को लेकर जिला प्रशासन की बैठक, क्षेत्र के पुलिस के अधिकारियों को दिया गया दिशा निर्देश
    Next Article उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा की अध्यक्षता में आज प्रिवेंटेशन ऑफ ड्रग्स एंड सब्सटेंस एब्यूज अमोंग चिल्ड्रेन एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग को लेकर ट्रेडर्स एसोसिएशन की आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.