Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी के निर्देश
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने की प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग, संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी के निर्देश

    छोटी से छोटी घटना का भी कंट्रोल रूम में सूचना दें, टीम के रूम में कार्य करें

    वरीय पदाधिकारियों के आदेश बिना प्रतिनियुक्ति स्थल नहीं छोडेंगे

    रामनवमी पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था के सफल संधारण हेतु प्रतिनियुक्त सुपर जोनल, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की ब्रीफिंग रविन्द्र भवन सभागार, साकची में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा की गई । मौके पर एसपी ग्रामीण श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, एडीसी श्री जयदीप तिग्गा, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी श्री संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, डीपीओ श्री अरूण द्विवेदी समेत अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे । बैठक में उपस्थित सदस्यों को संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थानों की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ क्या-क्या एहतिहाती कदम उठाये जा सकते हैं इसकी जानकारी दी गई। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि संध्या 8 बजे तक जुलूस का विसर्जन सुनिश्चित करेंगे। किसी एक जगह पर जुलूस ज्यादा देर तक नहीं रूका रहे इसका भी ध्यान रखेंगे। अखाड़ों के लाइसेंसधारी से संपर्क बनाये रखने तथा अखाड़ों द्वारा उपलब्ध कराये गए वॉलंटियर से भी संपर्क कर जरूरी दिशा-निदेश देने का निर्देश दिया गया । जिले के वरीय पदाधिकारियों ने आयोजकों से भी अपील किया कि शांति व्यवस्था को बाधित किए बिना पर्व मनायें, यह उत्सव का पर्व है ऐसे में दूसरों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार संपन्न हो इसका विशेष ध्यान रखें ।

    *उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव* ने कहा कि आप सभी जिला प्रशासन के आंख, कान, हाथ हैं ऐसे में पूरी चुस्ती से अपने कर्तव्यों का निर्वह्न करें, नियमित फील्ड से अपने वरीय पदाधिकारियों को फीडबैक देते रहें। दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल में किसी भी तरह से संवादहीनता की स्थिति नहीं रहे, आपसे में फोन नंबर साझा करें, आपसी समन्वय से कार्य करें। स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी जुलूस के साथ चलेंगे, जब तक वरीय पदाधिकारियों द्वारा आदेश नहीं दिया जाता तबतक प्रतिनियुक्ति स्थल से नहीं हटेंगे। विसर्जन घाटों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी जुलूस के विसर्जन का अपडेट कंट्रोल रूम में देते रहेंगे ।

    *वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार* ने कहा कि ऐसे आयोजनों के सफल संचालन में आप सभी सक्षम हैं, पूर्व में भी अपनी प्रतिबद्धता दिखाते आए हैं, पूरा जिला प्रशासन आप सभी के साथ है, जरूरत है कि प्रतिनियुक्त बल ऊर्जा बनाये रखें। सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी सभी अखाड़ा का संयुक्त रूप से निरीक्षण करें। सिविल ड्रेस में भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होने कहा कि किसी भी तरह से असामाजिक गतिविधि या शांति व्यवस्था बनाये रखने में बाधा पहुंचाने की कोशिश होती है तो तत्काल वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी करा लें, जुलूस समापन के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।

    *एसपी ग्रामीण श्री मुकेश लुणायत* ने कहा कि सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी ससमय प्रतिनियुक्ति स्थल पर रिपोर्ट करेंगे साथ ही यह सुनिश्चित करेंगे कि पुलिस बल भी ससमय आएं । जुलूस रूट का एक बार फिर से निरीक्षण का निदेश दिया गया । बेरिकेडिंग चेक करने तथा जुलूस के वापसी तक एस्कॉर्ट करने का निदेश दिया गया । पुलिस बल को सभी तरह के बॉडी प्रोटेक्टर के साथ ही प्रतिनियुक्ति स्थल पर रिपोर्ट करने का निदेश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को का शास्त्री नगर में राम नवमी के अवसर पर हुआ भव्य स्वागत
    Next Article मानगो फुथपाठ दुकानदारों से मिले मंत्री बन्ना गुप्ता, बोले नाइंसाफी नहीं होगी सबको बसाएंगे

    Related Posts

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    June 8, 2026

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.