Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना’ हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना’ हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना’ हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

    *∆ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत कुल 329 लाभुकों को कुल राशि 14 लाख 17 हजार 500 रुपए सहायता अनुदान राशि के भुगतान की सर्वसम्मति से दी गई स्वीकृति*

    आज दिनांक-28.03.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में *‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना’* हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि योजना अंतर्गत अनुदान की राशि किसी भी तरह की बीमारी अथवा किसी शल्य चिकित्सा के कारण, गर्भावस्था एवं प्रसव को छोड़कर, पीड़ित हो, कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को दिया जाता है। इस योजना के तहत मिलने वाले अनुदान राशि से रोगी अपने परिवार की दैनिक जरूरतों की पूर्ति के साथ ही अपने लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था भी कर सकता है।

    *विभिन्न श्रेणियों के कुल 329 लाभुकों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सहायता राशि के भुगतान की दी गई स्वीकृति*

    बैठक में उपायुक्त द्वारा जिला के विभिन्न प्रखण्डों से प्राप्त अनुशंसित आवेदन पत्रों की समीक्षा की गई। जिसके आलोक में प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अनुसूचित जनजाति के 118 लाभुक, अनुसूचित जाति के 13 लाभुक, पिछड़ी जाति के 198 लाभुक, कुल – 329 लाभुकों, का ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना’ के तहत लाभुकों की सहायता अनुदान की कुल राशि 14,17,500/- रुपया भुगतान हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

    लाभुकों को चिकित्सा अनुदान की राशि का भुगतान हेतु उपायुक्त द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

    *अनुदान राशि मिलने की यह है प्रक्रिया*

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि यदि लाभुक वयस्क हो, तो इस स्थिति में योजना अंतर्गत अनुदान राशि नियमानुसार देय होगी। बीमारी से संबंधित मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सिविल सर्जन/प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाण पत्र/प्रतिवेदन/ अभिप्रमाणित दस्तावेज के साथ आवेदन देना है। जिसे मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी-सह-सिविल सर्जन द्वारा आवेदकों का जाँच कर उल्लेखित बीमारियों के अनुरूप विभागीय संकल्प में अंकित राशि का अनुशंसा के अनुसार लाभुकों का फिजिकल जाँच करते हुए प्रतिवेदन अनुमण्डल पदाधिकारी जामताड़ा एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराया जाता है एवं समस्त प्रक्रिया पूर्ण होने पर डीबीटी के माध्यम से योग्य लाभुको को अनुदान की राशि का भुगतान किया जाता है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त सह परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री अनिलसन लकड़ा, अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्र, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री उत्तम कुमार भगत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो ने धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का मामला लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए उठाया
    Next Article पिछले 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों की नींव हिला दी :पीएम मोदी

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.