आपात स्थिति के लिए बना है रेफरल अस्पताल का बिल्डिंग, पीजी कोर्स में डॉक्टर्स जाने कारण डीपुट एमबीबीएस के भरोसे कुंडहित सीएचसी! निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: बीते दिन राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान ने एक खबर दिखाया था जिसमें बताया गया था कि कुंडहित सीएचसी में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त नहीं है।हालांकि राष्ट्र संवाद के पत्रकार निजाम खान ने महेशपुर स्थित रेफरल अस्पताल का ग्राउंड रिपोर्ट दिखाया था । कुंडहित सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार से जब बात किया तो पता चला था कि सीएचसी में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर नियुक्त नहीं है और…
Author: Nizam Khan
राष्ट्र संवाद के खबर का असर:सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल, डीसी ने दिए जांच के आदेश निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत पालाजोड़ी पंचायत के सिद्धो-कान्हू मोड़ से यूएमएस सपसपिया तक बनी पीसीसी सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। पत्रकार निजाम खान द्वारा राष्ट्र संवाद में प्रकाशित एक खबर में यह उजागर किया गया कि 24 लाख रुपए की लागत से एनआरईपी के तहत निर्मित इस सड़क में मात्र लगभग डेढ़ इंच की ही ढलाई की गई है और सड़क टूटने लगी है। खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को…
काठीजोड़िया में आंगनबाड़ी सेविका पद पर अनीता मंडल का हुआ चयन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: मंगलवार को कुंडहित प्रखंड के बिक्रमपुर पंचायत अंतर्गत काठीजोड़िया आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी सेविका चयन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। मौके बीडीओ मोहम्मद जमाले राजा ने आमसभा में उपस्थित ग्रामीणों को चयन प्रक्रिया को लेकर सरकारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी। आमसभा के दौरान सेविका पद के लिए अनीता मंडल, शिल्पी माजी, और रीना मंडल ने बतौर उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश की। उम्मीदवारों की योग्यता की समीक्षा के क्रम में उच्चतम शैक्षणिक अंक के आधार पर अनीता मंडल को सर्वसम्मति से सेविका पद…
ग्रामीण कल्याण अस्पताल कुंजबोना में जेम पोर्टल से खरीदे उपकरणों की समीक्षा बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : ग्रामीण कल्याण अस्पताल कुंजबोना में 7 अक्टूबर 2025 को उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य अस्पताल में जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदे गए उपकरणों की स्थिति और इंस्टॉलेशन प्रगति की समीक्षा करना था। उपायुक्त ने अस्पताल में खरीदे गए सभी उपकरणों एवं सामग्रियों की जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी उपकरणों का इंस्टॉलेशन शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने अस्पताल संचालन से जुड़े…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन/समिति (डीडब्लूएससी) की आहूत बैठक संपन्न आज दिनांक 06.10.2025 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन/ समिति (डीडब्लूएससी) के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा पीएचईडी द्वारा संचालित विभिन्न जलापूर्ति परियोजनाओं, चापकलो की कार्यशीलता, हर घर जल योजना आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत विभिन्न कंपोनेंट पर चल रहे कार्यों…
नाला प्रखंड के केसोडीह में लक्ष्मी पूजा पर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न निजाम खान। राष्ट्र संवाद नाला : प्रखंड क्षेत्र के केसोडीह गांव में लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया और खेल भावना तथा प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में जियालजोड़ी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, जामताड़ा उपविजेता घोषित हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिसने खिलाड़ियों का उत्साह…
प्रखंड विकास कार्यालय नाला के अनुसेवक स्व. सुजीत बाउरी के निधन पर शोक सभा आयोजित निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में आज जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास कार्यालय, नाला के अनुसेवक स्व. सुजीत बाउरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके परिवार के…
कुंडहित प्रखंड सभागार में कर्मयोगी अभियान के तहत समीक्षा बैठक संपन्न निजाम खान ।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: प्रखंड सभागार में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत विलेज लेवल एक्शन प्लान की एंट्री को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा ने की। इस बैठक में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में बीडीओ ने अभियान के उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि कर्मयोगी अभियान का मुख्य लक्ष्य है — प्रशासन को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनसंपर्क आधारित बनाना।…
बड़े पीर सेख अब्दुल क़ादिर जिलानी के नाम पर जलालपुर में जश्न-ए-मिलाद का आयोजन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के पालाजोड़ी पंचायत के जलालपुर स्थित मस्जिद परिसर में शनिवार को बड़ पीर हज़रत सेख अब्दुल क़ादिर जिलानी रहमतुल्लाह अलैह के नाम पर जश्न-ए-मिलाद का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन-ए-पाक की तिलावत से हुई, इसके बाद नात-ए-पाक और मिलाद शरीफ का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। वक्ताओं ने अपने संबोधन में हज़रत अब्दुल क़ादिर जिलानी के बारे में प्रकाश डाला। इस अवसर पर अमन, भाईचारे और देश…
सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों का विदाई सह सम्मान समारोह निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले के टाउन थाना में शनिवार को सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों के विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने की। इस अवसर पर पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवा देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक मेहता ने सेवानिवृत अधिकारियों को शॉल, स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा एक जिम्मेदारी और समर्पण का कार्य है, जिसे इन अधिकारियों ने…
