प्रखंड विकास कार्यालय नाला के अनुसेवक स्व. सुजीत बाउरी के निधन पर शोक सभा आयोजित
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में आज जिला प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास कार्यालय, नाला के अनुसेवक स्व. सुजीत बाउरी के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सभी अधिकारियों और कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके परिवार के साथ है। उन्होंने स्व. बाउरी के समर्पण और कार्यनिष्ठा को याद करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।
ज्ञात हो कि स्व. सुजीत बाउरी, प्रखंड विकास कार्यालय नाला में अनुसेवक के पद पर कार्यरत थे और 05 अक्टूबर 2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया। शोक सभा में उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी सत्यप्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

