नाला प्रखंड के केसोडीह में लक्ष्मी पूजा पर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
नाला : प्रखंड क्षेत्र के केसोडीह गांव में लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया और खेल भावना तथा प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में जियालजोड़ी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जामताड़ा को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं, जामताड़ा उपविजेता घोषित हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी रही, जिसने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
समापन समारोह में खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया और आयोजकों ने खेल को सामाजिक एकता और युवा ऊर्जा का प्रतीक बताया। मौके पर विपद महतो, सौरभ महतो, प्रणव रॉय, सुमीत रॉय, बिक्रम रॉय और मोहित महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई की और इस तरह के आयोजन को ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। टूर्नामेंट ने न केवल मनोरंजन का माहौल बनाया बल्कि खेल के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा और जोश भी भर दिया।

