उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने कृषि विज्ञान केंद्र, जामताड़ा में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत एक दिवसीय बागबानी सखी मास्टर ट्रेनिंग कार्यक्रम का किया विधिवत शुभारंभ* प्रतिकूल माहौल में भी हम उद्यान से जुड़े फसलों को पौध प्रवर्धन की नई तकनीक को अपनाकर स्वावलंबी बन सकते हैं – उपायुक्त उद्यान विषय पर पौधा प्रवर्द्धन के बारे में विशेषज्ञों ने दी नई एवं रोचक जानकारी, बताया कैसे अधिक मुनाफा कमा सकते हैं* आज दिनांक 03.11.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने कृषि विज्ञान केंद्र, जामताड़ा में बिरसा हरित…
Author: Nizam Khan
अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जामताड़ा जिला इकाई के पांच सदस्यीय शिष्टमण्डल ने जामताड़ा के उपायुक्त को प्राथमिक शिक्षकों के प्रोन्नति ,सरप्लस और गैर शैक्षणिक कार्यो की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षकों के लिए प्रोन्नति का आदेश उच्च न्यायालय के न्यायादेशों के विपरीत है। प्रोन्नति नियम और उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध प्रोन्नति के सरकार का गाइडलाइन पूर्व में नियुक्त शिक्षकों के साथ अन्याय है । पूर्व में नियुक्त शिक्षकों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय में वर्ग 1 से…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक, मास्टर प्लान का देखा प्रजेंटेशन ================== _मुख्यमंत्री ने नए कैंपस में मेंटेनेंस फ्री निर्माण, सोलर पैनल अधिष्ठापन, हरियाली और पार्किंग का पुख्ता व्यवस्था करने का दिया निर्देश_ ================= मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के नए कैंपस में सभी खेलों के लिए सारी व्यवस्थाएं और सुविधाएं एक ही जोन में विकसित करने का दिया सुझाव ================= मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में रांची विश्वविद्यालय के प्रस्तावित नए कैंपस को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस मौके पर उच्च एवं…
जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक *15 नवंबर से जिले में पहले फेज की शुरूआत, 23 रूट का प्रस्ताव समिति ने किया पारित, 15 बसों का होगा परिचालन* *दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होगी सुविधा, अस्पताल, कॉलेज, बाजार, रेलवे स्टेशन, प्रखंड, जिला मुख्यालय आदि रूट में शामिल… जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त* ————————— राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के क्रियान्वयन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कई अहम बिंदुओं पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों संग किया समीक्षा; प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश आज दिनांक 03.11.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ जिले के मतदान केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, विधि व्यवस्था, संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग, ट्रांसपोर्टेशन एवं मूवमेंट…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज मनरेगा, पीएम आवास, जेएसएलपीएस एवं जेटीडीएस का समीक्षा बैठक आयोजित *◼️ सभी पंचायतों में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं करें संचालन – उपायुक्त* *◼️महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत होनी चाहिए, इसे सुनिश्चित करें – उपायुक्त* *◼️ लंबित पीएम आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करें, साथ ही जो आवास पूर्ण हो चुके हैं, उसका तीसरा किस्त का अविलंब भुगतान करें – उपायुक्त* जेएसएलपीएस के मध्यम से ऐसे ग्रुप बनाएं, जो नई तकनीक को अपनाकर खेती करें एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सके – उपायुक्त *◼️प्रत्येक…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के चेयरमैन श्री अमरेंदु प्रकाश ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रांची में आयोजित वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के मैच देखने का मौका मिला । उन्होंने इस चैंपियनशिप के शानदार और सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा इस तरह के खेल आयोजन करने से यहां के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल भी मौजूद थीं।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जिबिशन” का उद्घाटन किया। *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज ऑड्रे हाउस, रांची में 3 नवंबर से 5 नवंबर 2023 तक आयोजित “चाइल्ड आर्टिस्ट एग्जिबिशन” का विधिवत उद्घाटन किया। मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के 24 जिलों के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे-बच्चियों द्वारा “अर्निंग फॉर लर्निंग” थीम पर बनाई गई पेंटिंग सहित अन्य कलाकृतियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन बच्चों द्वारा कैनवास पर उतारी गई पेंटिंग से काफी प्रभावित हुए। मुख्यमंत्री ने बाल कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृति को सराहा। मुख्यमंत्री को अपने बीच…
*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में रांची विश्वविद्यालय, रांची के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के Department of Geography द्वारा 04 एवं 05 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले “24वें वार्षिक सम्मेलन एवं राष्ट्रीय सेमिनार” में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।*
राजेश शुक्ल अरका जैन यूनिवर्सिटी के शासी निकाय और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के चौथी बार सदस्य नामित झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल को अरका जैन यूनिवर्सिटी का चौथी बार शासी निकाय और बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट का सदस्य कुलाधिपति ने नामित किया है। श्री शुक्ल इस विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्यो में एक है। श्री शुक्ल को इस आशय का पत्र आज अरका जैन यूनिवर्सिटी के निदेशक सह निबंधक श्री अमित कुमार श्रीवास्तव नामित किए जाने का पत्र सौंपा। श्री शुक्ल ने इसके लिए विश्वविद्यालय का आभार जताया और कहा…
