Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेएसएलपीएस के मध्यम से ऐसे ग्रुप बनाएं, जो नई तकनीक को अपनाकर खेती करें एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सके – उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जेएसएलपीएस के मध्यम से ऐसे ग्रुप बनाएं, जो नई तकनीक को अपनाकर खेती करें एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सके – उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज मनरेगा, पीएम आवास, जेएसएलपीएस एवं जेटीडीएस का समीक्षा बैठक आयोजित

    *◼️ सभी पंचायतों में मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं करें संचालन – उपायुक्त*

    *◼️महिलाओं की भागीदारी 50 प्रतिशत होनी चाहिए, इसे सुनिश्चित करें – उपायुक्त*

    *◼️ लंबित पीएम आवास को जल्द से जल्द पूर्ण करें, साथ ही जो आवास पूर्ण हो चुके हैं, उसका तीसरा किस्त का अविलंब भुगतान करें – उपायुक्त*

    जेएसएलपीएस के मध्यम से ऐसे ग्रुप बनाएं, जो नई तकनीक को अपनाकर खेती करें एवं आर्थिक रूप से सशक्त बन सके – उपायुक्त

    *◼️प्रत्येक प्रखंड में 5 – 5 पॉली हाउस लगाएं – उपायुक्त*

    *◼️ पीएम आवास योजना में मास्टर रोल पूर्ण रखने का निर्देश*

    आज दिनांक 03.11.2023 को उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में मनरेगा, पीएम आवास, जेएसएलपीएस एवं जेटीडीएस द्वारा संचालित योजनाओं/ कार्यों के प्रगति की अद्यतन प्रतिवेदन का समीक्षा किया गया।

    मनरेगा के अंतर्गत बिरसा आम बागवानी, दीदी बाड़ी योजना, बिरसा कूप संवर्धन, वीर शहीद पोटो हो खेल मैदान, ग्राम स्तर पर अधिकतम रोजगार उपलब्ध कराने हेतु योजनाओं की समीक्षा की गई।

    वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत उपायुक्त ने जिले के सभी पंचायतों में एक महीना के अंदर खेल मैदान के कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। बिरसा हरित ग्राम योजना, बिरसा आम बागवानी में लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने, शत- प्रतिशत आधार सीडिंग करने, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना की स्वीकृति आदि की समीक्षा कर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान कहा कि लोगों को कार्यालय का चक्कर ना लगवाएं, निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करें, मनरेगा के तहत इच्छुक लोगों को रोजगार दें। मनरेगा योजना में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाएं, यह 50 प्रतिशत होना चाहिए, इसमें लापरवाही नहीं होना चाहिए। सभी पंचायतों एवं गांवों में मनरेगा के तहत योजनाओं का संचालन करें एवं लोगों को उनके गांव या नजदीक में ही रोजगार प्रदान करें। साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ें और कम से कम 5- 6 योजनाओं का प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्यान्वयन सुनिश्चित करें। इसमें शिथिलता ना बरतें, अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इस दौरान उन्होंने ओनगोइंग योजनाओं की भी समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। पूर्व से संचालित योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने शत प्रतिशत जॉब कार्ड का वेरिफिकेशन को पूर्ण करें, साथ ही शत प्रतिशत जियो टैग को पूर्ण करने का निर्देश दिया। वहीं रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन को भी खत्म करने का निर्देश दिया। उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना से लोगों को आच्छादित करने, अमृत सरोवर (डोभा/तालाब) के पिंड पर पौधारोपण हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने नई तकनीक को अपनाकर सब्जी की खेती करने तथा डीप इरिगेशन हेतु लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया।

    वहीं जेएसएलपीएस के डीपीएम को उपायुक्त ने कहा की कृषि संबंधित कुछ योजना को तैयार करें ताकि सखी दीदियों को इसे जोड़ के उन्हें आवश्यक रोजगार मुहैया कराई जा सके। डीपीएम ने उपायुक्त को बताया कि जिले में 5 एकड़ में इस बार काला गेहूं की खेती की जा रही हैं। उपायुक्त ने ऐसे ग्रुप तैयार करने निर्देश दिया जो नई तकनीक को अपनाकर सब्जियों की खेती करें। वहीं उन्होंने प्रत्येक प्रखंड में 5 – 5 पॉली हाऊस बनवाने एवं खेती करवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा जेएसएलपीएस के रहता वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट, पलाश ब्रांड आदि की समीक्षा की वहीं उन्होंने कहा कि मिलेट्स, सरसों से तेल उत्पादन, गेहूं से आटा, चावल, सहित अन्य उत्पाद तैयार करवाएं ताकि अच्छा मुनाफा अर्जित कर सके।

    वहीं पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मास्टर रोल को पूर्ण रखने का निर्देश दिया। वहीं पीएम आवास योजना के तहत कुल लक्ष्य के विरुद्ध शत प्रतिशत आवास निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उपायुक्त ने द्वितीय एवं तृतीय किस्त के भुगतान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा जेटीडीएस के तहत ट्राइबल डिवेलपमेंट से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम श्री राहुल रंजन, डीपीएम जेटीडीएस, मनरेगा पीओ श्रीमति पूनम कुमारी, पीएम आवास पीओ सुश्री एबलीना हांसदा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
    *===================*
    *”वरिष्ठ नागरिक हो या दिव्यांगजन, सभी के लिए आसान और सुलभ है मतदाता सूची में पंजीकरण या शुद्धिकरण”*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के चेयरमैन अमरेंदु प्रकाश ने शिष्टाचार मुलाकात की
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित्त जिले के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    June 5, 2026

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    June 5, 2026

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्षद नीतू शर्मा की अगुवाई में जयप्रकाश उद्यान बना हरियाली का संदेशवाहक, विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 पौधों का रोपण

    दलमा में अवस्थित संरचनाओं और मांडू में हिमनदों से निर्मित भू-संरचनाओं को जियोलॉजिकल हैरिटेज घोषित किया जाएः सरयू राय

    डायन बताकर महिला और परिवार पर हमला, लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा

    भूमि को हरित बनाओ

    पर्यावरण दिवस: धरती बचाने का संकल्प और हमारी जिम्मेदारी — सुल्तान अली

    दिल्ली अग्निकांड के बाद बोकारो में अलर्ट, होटलों की फायर सेफ्टी जांच के आदेश

    टाटा स्टील के सीईओ टी.वी. नरेंद्रन का पारिश्रमिक बढ़कर 20.66 करोड़ रुपये, कंपनी के बेहतर प्रदर्शन का मिला लाभ

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.