जय श्री राम के उद्घोष से गुंज उठा मानगो का आशियाना अनंतारा मंदिर नहीं पूर्वजों का सपना हुआ है पूरा – विकास सिंह मानगो एन एच 33 स्तिथ आशियाना अन्नतारा सोसाइटी में अगामी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले विश्व विख्यात श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन समारोह के नियमित महाआरती सह अक्षत और निमंत्रण पत्र बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया । सोसाइटी के सेंट्रल पार्क में प्रभु श्री राम की प्रतिमा रख कर पूजा अर्चना की गई । समिति की महिलाओं के द्वारा मंगल गीत गाते हुए महाआरती का आयोजन किया गया सोसाइटी के अध्यक्ष…
Author: Nizam Khan
न्यू व ओल्ड केबुल टाउन में स्थानीय लोगों की टोली ने घर घर जाकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का दिया निमंत्रण न्यू व ओल्ड केबुल टाउन के स्थानीय लोगों की टोली द्वारा अयोध्या से आये पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्रक व श्री राम मंदिर का चित्र को ओल्ड व न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में घर-घर जाकर वितरण किया और श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया। टोली के सदस्यों में से बड़ी संख्या में महिलाएं भी सम्मिलित रहीं। एक सदस्य ने पूजित अक्षत, दूसरे ने श्री राम मंदिर का चित्र एवं तीसरे सदस्य ने निमंत्रण पत्रक वितरण किया एवं निमंत्रण के…
जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के अधिवक्ताओं ने राजेश शुक्ल का किया भव्य अभिनन्दन, नव वर्ष की दी शुभकामनाएं जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर के प्रमुख अधिवक्ताओं ने आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल से उनके निवास पर भेंटकर उनके द्वारा लगातार अधिवक्ताओं के हित मे कार्य करने के लिए अंगवस्त्रम से सम्मानित किया और नए बर्ष 2024 की शुभकामनाएं दी। अधिवक्ताओं का नेतृत्व अधिवक्ता श्री परमजीत श्रीवास्तव और श्री अक्षय झा ने किया। इस अवसर पर श्री शुक्ल ने कहा कि वे बराबर अधिवक्ताओं की कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने…
बुजुर्गों की दुआएं ही हमारी ताकत है : काले # हर हर महादेव सेवा संघ का कंबल वितरण जारी जमशेदपुर : शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कंबल सेवा जारी रखते हुए जमशेदपुर के स्लेग रोड, हरिजन बस्ती, सीतारामडेरा, बावरी बस्ती, लकड़ी टाल, भुइंयाडीह, ईटा भट्ठा लाइन, बारीडीह बस्ती, ट्यूब गेट, हरिजन बस्ती, बर्मामाइन्स आदी कई क्षेत्रों में जरुरतमंद एवं बुजुर्गो के बीच कंबल सेवा की। इस मौके पर संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि संघ का हर एक सदस्य अपनी व्यक्तिगत क्षमता के अनुरूप जरूरतमंद की आवश्यकता की…
ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर फेडरेशन के आव्हान पर केंद्र सरकार की गलत नीति एवं राज्य सरकार के वादा खिलापी के विरोध में अक्रोशित होकर हड़ताल में चौथा दिन रहने के कारण खाद आपूर्ति विभाग रांची द्वारा सभी जिला मुख्यालय आपूर्ति विभाग पदाधिकारी से फीडबैक प्रतिवेदन मांगा गया।इसके उपरांत जिला आपूर्ति पदाधिकारी के बुलावे पर जामताड़ा डीलर एसोसिएशन जिला शाखा द्वारा पांच सदस्य द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में हड़ताल संबंधी बैठक कर परिचर्चा की गई एवं पूरे जिले का हड़ताल संबंधी जानकारी फीडबैक ली गई । इस दौरान डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष द्वारा कहा गया कि…
जमशेदपुर की सुर्खियां जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर के रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर उस वक्त भीड़ जमा होने लगी जब शादी करने पहुंचे प्रेमी युगल पर हमला कर दिया गया. मौके पर पहुंचे प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी की पिटाई कर दी और प्रेमिका को जबरदस्ती अपने साथ ले गए. दरअसल, सोनारी निर्मल नगर की रहने वाली 19 वर्षीय संजना कर्मकार सरायकेला चौक का रहने वाला संजय मछुआ के साथ बीते पांच सालों से प्रेम संबंध में है. गुरूवार को दोनो शादी करने कोर्ट पहुंचे थे. सूचना पर संजना के परिजन मौके पर पहुंचे और संजय की पिटाई कर दी.…
विधायक सरयू राय ने टी.वी. नरेन्द्रन,मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी एवं प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील लिमिटेड, जमशेदपुर को लिखा पत्र श्री राय ने लिखे पत्र में जिक्र किया है कि नव वर्ष 2024 के आरम्भिक दो दिनों में टाटा स्टील एवं टाटा स्टील युआईएसएल के अलग-अलग कार्यक्रमों में उपर्युक्त विषय में अभिव्यक्त आपके विचार जमशेदपुर के स्थानीय समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित हुए हैं। पूर्ववर्ती जुस्को और वर्तमान टाटा स्टील युआईएसएल द्वारा जमशेदपुर में गुणवतापूर्ण नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की आपने अपने वक्तव्य में सराहना की है। वक्तव्य में आपने झारखंड सरकार द्वारा नव अधिसूचित जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति पर भी…
अरका जैन विश्वविद्यालय: ऑप्टोमेट्री विभाग ने दृष्टिहीनों के साथ ब्रेल दिवस मनाया ————————————————————————————– अरका जैन विश्वविद्यालय के ऑप्टोमेट्री विभाग के छात्रों ने नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाराद्वारी के दृष्टिहीन विद्यार्थियों के साथ ब्रेल दिवस मनाया। इस अवसर पर विभाग के कोऑर्डिनेटर प्रो सर्बोजित गोस्वामी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 6 नवंबर 2018 को एक प्रस्ताव पारित किया गया था, जिसमें हर साल 4 जनवरी को ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल के जन्मदिन को ‘विश्व ब्रेल दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। जिसके बाद 4 जनवरी 2019…
आईएमए जमशेदपुर का प्रतिनिधमंडल आज सीनियर एसपी से उनके ऑफिस में मुलाकात किया और डॉक्टर Pradhan मामले की विस्तृत जानकारी ली और डॉक्टर्स के सुरक्षा के गंभीर मुद्दे पर चर्चा किया सीनियर एसपी ने कहा की घबराने और डर की कोई बात नही है । थोड़ा सतर्क रहना है और किसी भी डॉक्टर को कोई भी थ्रेटनिंग या दिक्कत होने से तुरंत संपर्क करना है। Dr Pradhan वाले मामले में दोनो को रिमांड पर लेकर अभी और पूछताछ जारी है। आईएमए जमशेदपुर पुलिस द्वारा केस की गंभीरता को समझते हुए किए गए त्वरित कार्यवाही के लिए ssp और उनकी टीम…
टाटा स्टील फाउंडेशन ने पश्चिमी सिंहभूम में मातृ देखभाल के लिए तीसरे प्रसूति प्रतीक्षालय का उद्घाटन किया बंदगांव, 4 जनवरी, 2023: टाटा स्टील फाउंडेशन ने 4 जनवरी, 2024 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव में अपने तीसरे प्रसूति प्रतीक्षालय के उद्घाटन के साथ स्वास्थ्य देखभाल के दायरे में एक और मील का पत्थर स्थापित किया है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि झारखंड की महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री जोबा माझी थीं। उद्घाटन में एसडीएम रीना हांसदा और पश्चिमी सिंहभूम के सीएस डॉ. शाहिर पाल के साथ-साथ टाटा स्टील फाउंडेशन के सीनियर लीडरशिप से अनिल ओरांव और तुलसीदास गणवीर…
