झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर का दो दिवसीय झारखंड दौरा हुआ।पहले दिन जहां उन्होंने पार्टी नेताओं द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम में हिस्सा अध्यक्षों के साथ बैठक की।तो वहीं दूसरे दिन कांग्रेस भवन में विधायक दल की बैठक में शामिल होकर पार्टी के विधायकों से संगठन समेत सरकार की वर्तमान स्थिति और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई। लेकिन इन कार्यक्रमों में पार्टी की सांसद गीता कोड़ा नदारत रहीं। जिससे कयासों का बाजार गर्म है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल ने कमर कस ली है। ऐसे में झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी गुलाम अहमद मीर…
Author: Nizam Khan
रांची में होगा झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन, 8 टीमें लेंगी हिस्सा 18 जनवरी को ट्रायल के बाद होगा खिलाड़ियों का ऑक्शन रांची में 24 से 28 जनवरी तक झारखंड कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें कुल 96 खिलाड़ी सेलेक्ट किए जाएंगे। ऑक्शन प्रक्रिया में झारखंड के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं ईस्ट जोन के विभिन्न राज्यों के दो-दो खिलाड़ी भी टीम में शामिल किए जाएंगे। आठ फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के ऑक्शन के लिए बोली लगाएगी। सबसे पहले झारखंड के खिलाड़ियों का ट्रायल होगा जो 18 जनवरी को…
1500 किलो डोडा पोस्त कुडू पुलिस ने किया बरामद, दो हिरासत में फोटो कुडू, लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र के कुडू रांची मुख्य पथ पर एन एच 75 हेंजला के पास एक चावल लदे ट्रक पर 74 बोरी कुल 1500 किलो डोडा पोस्त पुलिस ने किया बरामद। बताया जाता है की पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में डोडा पोस्त कुडू के रास्ते जाने वाली है। थाना प्रभारी बिस्वजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में बीते रात्रि से रांची रोड में वाहनों को जांच की जाने लगी। इसी क्रम में ट्रक संख्या पीबी 11सीबी5370 में चावलो की बोरी के…
बूथों को मजबूत बनाने, माइक्रो डोनेशन एवं 8 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, महानगर के सभी बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति पर मंडल अध्यक्षों को मिला टास्क, कार्यकर्ताओं से अक्षत पूजित कलश यात्रा में सक्रीय रूप से भाग लेने का आह्वान जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य हासिल करने को लेकर बूथ पर मजबूत रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही है। बड़े लक्ष्य को केंद्रित कर पार्टी का पूरा ध्यान बूथों को सशक्त बनाने में है।…
नाला प्रखंड के प्रखंड सभागार में रबी कार्मशाला का शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी जामताड़ा एवम प्रखण्ड प्रमुख के द्वारा संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ बीटीएम सुजित कु सिंह के द्वारा रबी मौसम में जिला कृषि कार्याल द्वार नाला प्रखण्ड अंतर्गत चल रही संचालित सभी योजनाओं की जानकारी एवम प्रगति प्रतिवेदन से उपस्थित सभी लोगों को औगत कराया। जिला कृषि पधाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी कृषक मित्रों को आपने संकुल के गांव में किसानों को सभी प्रकार के योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। किसान मित्र एवम जनसेवक किसानों को कृषि, मत्स्य, पशुपालन…
जामताड़ा: जब से रविंद्र नाथ महतो स्पीकर बने हैं तब से व्यवस्था ठीक नहीं है,भ्रष्टाचार, तानाशाही, अफसरशाही पर वृद्धि हुई है,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है, सिर्फ ठेकेदारी और संवेदकों से उनका नाता है।उक्त बातें विपक्ष में नहीं बल्कि सत्तारूढ़ दल के कांग्रेस के जामताड़ा जिला महासचिव समसुल हक ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो पर बड़ा बयान दिया।इस बयान से राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। अंदर की बात पर झांक कर देखा जाए तो नाला विधानसभा में कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के भी कई कार्यकर्ता विधानसभा अध्यक्ष से लगातार नाराज चल रहे हैं। इन…
भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ, झारखंड प्रदेश और उलीडीह मंडल के द्वारा आज स्वर्णरेखा आवासीय परिसर एनएच 33 दुर्गा पूजा मैदान में लिट्टी पार्टी सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया । इस मिलन समारोह का उद्घाटन जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी और व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नीरज सिंह जी एवं महानगर अध्यक्ष श्री गुंजन यादव जी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान जी के द्वारा सांसद श्री विद्युत वरण महतो जी तथा नीरज सिंह जी को शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस मिलन समारोह में…
ईस्ट प्लांट बस्ती में अक्षत वितरण कार्यक्रम आयोजित: बाजे गाजे के साथ पहुंचे रामभक्त, अक्षत बांटे आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए ईस्ट प्लांट बस्ती में अक्षत वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। बस्ती के रामभक्तों की टोली दोपहर 3 बजे सूर्य मंदिर परिसर में एकत्रित होकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत, आमंत्रण पत्रक व श्री राम मंदिर का चित्र का घर घर जाकर वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में रामभक्तों की टोली ने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आगामी 22 जनवरी को अयोध्या धाम…
जरूरतमंद बुजुर्गों तक गर्माहट पहुंच रहे काले कंबल वाले श्री गुरुनानक देव जी की वाणी है की *“मानस की जात एक पहचानो”* के भाव से काम करता हूँ – काले # हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा कंबल सेवा जारी जमशेदपुर : कड़कती ठंड में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से कंबल वितरण जारी रखते हुए संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले एवं टीम द्वारा कानू भट्टा, लाल भट्टा, बाबूडीह बस्ती, कल्याण नगर, इंन्द्रा नगर, मुंडारी बस्ती, भुइंया नगर, ह्युमपाइप, भुइंयाडीह, हरिजन बस्ती, भालूबासा, 10 नं बस्ती, हरिजन बस्ती, सिदगोड़ा, हरी मंदिर, बिरसानगर जोन नं…
भारतीय जनता युवा मोर्चा की अति महत्वपूर्ण बैठक संपन्न जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल जी की अध्यक्षता में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी की उपस्थिति में भालुवासा आशीष किशोर संघ में संपन हुआ। जिला अध्यक्ष गुंजन यादव जी ने कहा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर है. अयोध्या से आए अक्षत ,निमंत्रण पत्र,भगवान श्री राम की तस्वीर हमलोग हर घर में जाकर निमंत्रण देने का कार्य कर रहे हैं पूरा भारतवर्ष राममय हो गया है। 24तारीख को नवमतदता की सूची बनाकर नव…
