Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बूथों को मजबूत बनाने, माइक्रो डोनेशन एवं 8 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन…
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बूथों को मजबूत बनाने, माइक्रो डोनेशन एवं 8 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन…

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 6, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बूथों को मजबूत बनाने, माइक्रो डोनेशन एवं 8 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की सफलता को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई सम्पन्न, महानगर के सभी बूथों पर बीएलए-2 की नियुक्ति पर मंडल अध्यक्षों को मिला टास्क, कार्यकर्ताओं से अक्षत पूजित कलश यात्रा में सक्रीय रूप से भाग लेने का आह्वान

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत के लक्ष्य हासिल करने को लेकर बूथ पर मजबूत रणनीति बनाकर आगे बढ़ रही है। बड़े लक्ष्य को केंद्रित कर पार्टी का पूरा ध्यान बूथों को सशक्त बनाने में है। इसी क्रम में शनिवार को पार्टी की महत्वपूर्ण सांगठनिक विषयों और आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर की कामकाजी बैठक भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा समेत पार्टी के तमाम वरीय नेताओं के संग विभिन्न मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे। बैठक में आगामी 8 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशभर में मोदी की गारंटी वाली वैन के माध्यम से वर्चुअल संवाद सह संबोधन एवं नमो एप्प विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर एवं माइक्रो डोनेशन समेत अन्य विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से वीडियो प्रेजेंटेशन कर नमो एप्प विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर बनाने एवं माइक्रो डोनेशन पर जानकारी दी गयी। बैठक के दौरान जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा अंतर्गत विभिन्न बूथों के गठन संबंधी जानकारी साझा की गई।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि मंडल अध्यक्षगण जल्द से जल्द अपने मंडल अधीन बूथों पर बीएलए 2 की नियुक्ति करें एवं मतदाता सूची को अपडेट कर लें। हम सभी को बचे कम समय में नए मतदाताओं के नाम जुड़वाना एवं मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य गंभीरता से लेकर इसे समय पर पूर्ण करना है। सभी कार्यकर्ता को नमो ऐप डाउनलोड कर एवं पार्टी के माइक्रो डोनेशन अभियान में भाग लेकर विकसित भारत के ब्रांड एंबेसेडर बनाना है। उन्होंने जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में नियुक्त पीएम विश्वकर्म योजना के संयोजक से भी जानकारी लेकर जरूरी चर्चा की। उन्होंने बताया कि 8 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा में मोदी की गारंटी वाली वैन के जरिये लाभार्थियों एवं देशवासियों को संबोधित करेंगे। इसको लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर व्यापक तैयारी कर रही है। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने आह्वान करते हुए कहा कि राम मंदिर स्थापना को लेकर घर-घर पूजित अक्षत वितरण करने एवं राम लला के प्राण प्रतिष्ठा में हर घर की भागीदारी सुनिश्चित करने में विश्व हिंदू परिषद के साथ सहयोगी की भूमिका में कार्य कर अभियान में सक्रिय रूप से शामिल हों।

    बैठक के दौरान मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल महामंत्री संतोष कुमार ने किया।

    बैठक के दौरान पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, नंदजी प्रसाद, दिनेश कुमार, राजेश शुक्ला, नीरज सिंह, विकास सिंह, डॉ राजीव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, राजन सिंह, भरत सिंह, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, संजीव कुमार, प्रदीप महतो, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, बोलटू सरकार, प्रेम झा, कौस्तव रॉय, नारायण पोद्दार, मोचीराम बाउरी, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, नेसार अहमद, अभिमन्यु सिंह, लीना चौधरी, पवन अग्रवाल, राम सिंह मुंडा, अमिताभ सेनापति, चंद्रशेखर गुप्ता, बबलू गोप, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, बिनोद राय, संजय तिवारी, अमरेंद्र पासवान, फातिमा शाहीन, संदीप शर्मा बौबी, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो, निशांत कुमार, कुमार अभिषेक, संतोष कुमार, भोला शर्मा, हरदीप सिंह, अभिषेक शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह, संजय रजक, अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के प्रयास से अमृत भारत ट्रेन का ठराव पाकुड़ रेलवे स्टेशन में किया गया
    Next Article 1500 किलो डोडा पोस्त कुडू पुलिस ने किया बरामद, दो हिरासत में

    Related Posts

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.