Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी के किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला और एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गई निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि मृत युवक की पहचान उसके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। आशंका है कि हत्या पुल के ऊपर करने के बाद शवों को छिपाने की नीयत से पुल के नीचे तजना नदी किनारे फेंक दिया गया।
    घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सोयको थाना प्रभारी पी.आर. पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, नेहा कुमारी की बहन की शादी शनिवार को होनी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए नेहा अपने बच्चों को ससुराल से लाने के लिए पड़ोसी अरुण कुमार राणा के साथ अपने ससुराल, करंज थाना क्षेत्र के डोरिया गांव, जा रही थी। इसी दौरान दोनों रास्ते में लापता हो गए। परिजनों ने संबंधित थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

    घटनास्थल से शादी का निमंत्रण कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने उसकी मदद से मृतकों की पहचान की और परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन खूंटी के लिए रवाना हो गए हैं।
    फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए जांच में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखस्सी’ बोलकर खिला रहा था ‘मुर्गा का मीट निकाह के बाद भोज में बाराती और शराती भिड़े, आधा दर्जन से अधिक घायल।
    Next Article वेणुगोपाल ने राममंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाया सवाल

    Related Posts

    मानसून की पहली बारिश ने खोली मानगो-कपाली की बदहाल सड़क व्यवस्था की पोल

    July 10, 2026

    सुपौल में 7 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार; गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

    July 10, 2026

    वेणुगोपाल ने राममंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाया सवाल

    July 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून की पहली बारिश ने खोली मानगो-कपाली की बदहाल सड़क व्यवस्था की पोल

    सुपौल में 7 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार; गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

    वेणुगोपाल ने राममंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाया सवाल

    खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव

    खस्सी’ बोलकर खिला रहा था ‘मुर्गा का मीट निकाह के बाद भोज में बाराती और शराती भिड़े, आधा दर्जन से अधिक घायल।

    गिरिडीह पुणे से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ डुमरी का प्रवासी मजदूर, परिवार ने सरकार से लगाई खोजबीन की गुहार

    कुमारडूबी विद्यालय में मलेरिया जांच शिविर, 81 बच्चों की रिपोर्ट मिली निगेटिव।

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1001 श्रद्धालुओं की नि:शुल्क कांवर यात्रा, 20 जुलाई से होगा पंजीयन

    PESA को ठेंगा रैंकिनी मंदिर में 19 करोड़ का खेल ग्राम सभा से पूछा तक नहीं

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.