अबुआ आवास के मिले 31 लाख आवेदन, 29.97 लाख का हुआ सत्यापन • *बंजर भूमि पर कैक्टस लगाने की योजना, वेगन लेदर में होगा उपयोग* • *मनरेगा में चार वर्षों में 4135 लाख मानव दिवस का हुआ सृजन* • *ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर ने सूचना भवन के सभागार में पत्रकार वार्ता में* *दी जानकारी* *रांची।* ग्रामीण विकास विभाग अबुआ आवास निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में लगातार तेजी ला रहा है। योजना में अब तक ग्रामीणों से कच्चा मकान को पक्का करने के लिए 31 लाख से अधिक आवेदन मिले हैं। उसमें से 29. 97 लाख आवेदनों का…
Author: Nizam Khan
ED दफ्तर को पुलिस छावनी में किया गया तब्दील , ईडी की कार्रवाई को लेकर आदिवासी संगठन में नाराजगी राजधानी रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ मामले को लेकर रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय को पूरी तरह से अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है. बैरिकेडिंग के साथ मोर्चा भी बनाया गया: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रांची एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के जोनल कार्यालय सुरक्षा बढ़ा दी गई है. ईडी ऑफिस में दो गनर वाले…
जमशेदपुर : झारखंड वासी एकता मंच की ओर से इस वर्ष भी बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आगामी 21 जनवरी (रविवार) को टुसू मेला का आयोजन किया जाएगा. हर वर्ष की तरह इस बार भी टुसू मेला में टुसू प्रतिमा चौड़ल लेकर आनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे. साथ ही बूढ़ी गाड़ी नाच प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को भी नगद इनाम दिए जाएंगे. कुल मिलाकर मेला में आने वालों पर पुरस्कारों की बारिश होगी. उक्त जानकारी आज सोनारी निर्मल भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंच के संयोजक सह सांसद विद्युत वरण महतो तथा मुख्य संयोजक सह समाजसेवी आस्तिक…
सरायकेला बार- बार मेमोरेंडम आवेदन देकर थक चुके कांड्रा के निवासियों की मांगों पर अबतक चुप्पी साधे बैठा रेल प्रशासन आमरण अनशन के एक दिन पूर्व अचानक हरकत में आ गया और चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेलवे प्रबंधक अरुण जे राठौर शुक्रवार देर शाम कांड्रा स्टेशन पहुंचे और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं और मांगों के विषय में जानकारी प्राप्त की. अपनी ओर से डीआरएम ने सभी मांगों पर सहमति जताते हुए कहा कि शीघ्र ही वे इन समस्याओं के निराकरण का अनुमोदन करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्यालय को पत्र प्रेषित करेंगे. इस दौरान स्थानीय लोगों ने…
बिना हेलमेट व सीट-बेल्ट वाहन चालकों की करवायी गई काउंसिलिंग सड़क सुरक्षा कोषांग के तत्वावधान में शुक्रवार को जिला परिवहन पदाधिकारी, दुमका के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों व कोषांग कर्मियों के द्वारा नगर परिषद चौक, दुमका के समीप संयुक्त रूप से बिना हेलमेट व सीट-बेल्ट दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को कार्यालय के ऊपरी कक्ष में बैठाकर उनकी काउंसलिंग की गयी तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित अनिवार्य सावधानियों, सहूलियतों व नियमों के अनुपालन से संबंधित वीडियो क्लिपिंग दिखलाकर उन्हें जागरूक किया गया। हेलमेट व सीट-बेल्ट का प्रयोग किये बिना ही वाहनों की ड्राइविंग, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज सिदो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड जामताड़ा का निदेशक पर्षद की आहूत बैठक संपन्न समिति के सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा आज दिनांक 19.01.2024 को कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज सिदो कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड जामताड़ा का निदेशक पर्षद की बैठक आहूत की गई। बैठक के क्रम में समिति के सुदृढ़ीकरण के लिए व्यय बजट की स्वीकृति एवं हिस्सा पूंजी, अंकेक्षण कराने हेतु अनुमोदन, लैंपेसों से…
आज दिनांक 19.01.2024 को जामताड़ा वन प्रमंडल द्वारा अंतिमरूप से अधिहारित वाहनों की नीलामी का आयोजन किया गया। नीलामी में 34 व्यक्तियों ने भाग लिया, इसमें कुल 11 में से 09 वाहन की बिक्री हुई एवं सरकार को ₹ 9,72,000/- राजस्व प्राप्ति हुई। उक्त बातों की जानकारी जामताड़ा डीएफओ अजिंक्य बनकर ने दिया।
तैलिक साहू महासभा ने महादानवीर भामाशाह की मनायी पुण्यतिथि जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साकची (एमजीएम) भामाशाह गोलचक्कर में महादानवीर भामाशाह जी के 424 वा पुण्यतिथि को गौरव दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भामाशाह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया गया। साथ ही जरूरतमंद 51 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि आने वाले समय में जल्द ही इस गोल चक्कर पर भामाशाह जी की प्रतिमा लगाने का कार्य किया जाएगा। युद्ध के दौरान…
भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान जिला प्रवक्ता अमित सिंह को अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में नामित किया गया* जमशेदपुर: भारत सरकार के माननीय केन्द्रीय युवा मामले और खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर जी द्वारा सामाजिक सेवा, युवा कार्य, शिक्षा, संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन (ने.यु.के.सं.) से संदर्भित युवा कार्यक्रम पर जिला सलाहकार समिति (DACYP) के सदस्य के रूप में अभिमन्यु सिंह चौहान,अमित सिंह जी को नामित किया गया है। जैसा कि ज्ञातव्य है कि…
दुनिया की कोई अदालत सिख को परिभाषित नहीं कर सकती : कुलविंदर जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई भी अदालत सिख को परिभाषित नहीं कर सकती है। सिख धर्म एक अलग न्यारा धर्म है और इसकी अपनी समृद्ध विरासत, मूल्य, पद्धति, परंपरा और इतिहास है। ऐतिहासिक क्षणों और घटनाओं के आधार पर सिख को परिभाषित किया गया है। सिख वही है जो दस गुरुओं के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर अपनी आस्था और विश्वास रखता है। सिंह और कौर उपनाम का नाम के साथ जुड़ा होना ही सिख की सही…
