Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुनिया की कोई अदालत सिख को परिभाषित नहीं कर सकती : कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    दुनिया की कोई अदालत सिख को परिभाषित नहीं कर सकती : कुलविंदर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुनिया की कोई अदालत सिख को परिभाषित नहीं कर सकती : कुलविंदर
    जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कहा कि दुनिया की कोई भी अदालत सिख को परिभाषित नहीं कर सकती है। सिख धर्म एक अलग न्यारा धर्म है और इसकी अपनी समृद्ध विरासत, मूल्य, पद्धति, परंपरा और इतिहास है। ऐतिहासिक क्षणों और घटनाओं के आधार पर सिख को परिभाषित किया गया है।
    सिख वही है जो दस गुरुओं के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी पर अपनी आस्था और विश्वास रखता है। सिंह और कौर उपनाम का नाम के साथ जुड़ा होना ही सिख की सही और तार्किक पहचान है।
    उस पर जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति द्वारा यह कहना कि सिख धर्म के व्यक्ति की पहचान के लिए उसके सरनेम में ‘सिंह’ या ‘कौर’ होना जरूरी नहीं है। यह पूरी तरह से संविधान प्रदत्त धार्मिक अधिकार की आजादी पर हमला एवं ऐतिहासिक तथ्यों की अनदेखी है। जस्टिस वसीम सादिक नरगल की एकल पीठ ने अखनूर गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीजीपीसी) के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के क्रम में यह टिप्पणी की।
    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार जम्मू कश्मीर के सेवनिवृत अधिकारी सुखदेव सिंह अखनूर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव में उम्मीदवार बने और हार गए। उन्होंने मतदाता सूची का अवलोकन किया तो पाया कि उसमें कई मतदाताओं के नाम के साथ और एवं सिंह सरनेम नहीं लगा हुआ है।
    मतदाता सूची और चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए उन्होंने वैधानिक अपीलीय प्राधिकारी को याचिका दी, वहां से खारिज होने के बाद वह उच्च न्यायालय की शरण में पहुंचे।
    याचिका में यह भी कहा गया कि गैर-सिखों को शामिल करने से पूरी चुनाव प्रक्रिया खराब हो गई है
    जस्टिस वसीम सादिक नरगल ने जम्मू-कश्मीर सिख गुरुद्वारा और धार्मिक बंदोबस्ती अधिनियम, 1973 का जिक्र करते हुए कहा कि “याचिकाकर्ता का तर्क 1973 के अधिनियम में निर्धारित परिभाषा के उलट है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। न ही यह कानून की नजर में टिकाऊ है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनके सरनेम में सिंह या कौर नहीं है, लेकिन फिर भी उन्हें सिख के रूप में पहचाना जाता है, क्योंकि वे सिख धर्म का प्रचार करते हैं। याचिकाकर्ता ने दावों और आपत्तियों के लिए निर्धारित समय सीमा के दौरान मतदाता सूची को लेकर कोई आपत्ति नहीं उठाई थी। पूरी चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के बाद ऐसे मुद्दों को उठाने की अनुमति नहीं थी। याचिकाकर्ता आपत्तियां दर्ज करने और चुनाव में भाग लेने का मौका लेने में असफल रहा। असफल होने पर याचिका दायर की है, जो मेंटेनेबल नहीं है।
    अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार याचिकाकर्ता ने समय पर आपत्ति तर्ज नहीं कि उसके लिए कोर्ट अपनी टिप्पणी कर सकता था या मामला खारिज कर सकता था परंतु कोर्ट को सिख को परिभाषित करने का अधिकार कहीं से भी नहीं है। उन्होंने जम्मू एवं कश्मीर के राज्यपाल से इस मामले में पहल करते हुए इसके खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में अपील करने का आग्रह किया है। वही कुलविंदर सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अधिवक्ता स धामी से भी अपील की है कि वह इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लेकर जाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ तीर्थ’ अभियान के आह्वान पर सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने भालूबासा के जोड़ा मंदिर में चलाया व्यापक स्वच्छता अभियान, अध्यक्ष ललित दास ने कहा- मंदिर हमारे गौरवबोध के परिचायक, इनका संरक्षण हम सबका कर्तव्य
    Next Article भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान जिला प्रवक्ता अमित सिंह को अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.