Author: Nizam Khan
भाजयुमो के ‘नमो नव मतदाता’ सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित, जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में युवा मोर्चा ने किया सम्मेलन का आयोजन, जुड़े हजारों नवीन मतदाता, पीएम मोदी ने कहा- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास कार्यों को आगे रखकर युवा करें मतदान। ●जमशेदपुर पुर्वी, पश्चिम, जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हजारों नवीन मतदाताओं ने की सहभागिता, वरीय नेताओं के संग स्थानीय नेता व कार्यकर्ता भी हुए शामिल। जमशेदपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नव मतदाता सम्मलेन’ के जरिये गुरुवार…
उपायुक्त गोड्डा के द्वारा गोड्डा जिला के लिए भेजे गए अतिरिक्त 273 ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच (एफएलसी) को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की गई बैठक *आज दिनांक 24.01.2024 को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में गोड्डा जिला के लिए भेजे गए अतिरिक्त 273 ईवीएम के प्रथम स्तर की जांच (एफएलसी) को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई।* *उक्त बैठक में महोदय के द्वारा जानकारी दी गई की दिनांक 29-01-2024 से FLC कार्य किया जायेगा।सभी राजनैतिक दलों को FLC के दौरान मौजूद रहने को कहा गया।महोदय के द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्री रिवीजन…
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सफल संचालन हेतु पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक हुई आयोजित ================ *उपायुक्त श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 सफल संचालन हेतु पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक आयोजित की गई।* ★बैठक के क्रम में उपायुक्त श्री जिशान कमर ने संबंधित केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि इस परीक्षा का संचालन सभी पूरी पारदर्शिता रखते हुए करेंगे एवं किसी भी प्रकार की समस्या का पूर्व में ही निपटारा सुनिश्चित करेंगे। बैठक के दौरान बताया गया कि केंद्र अधीक्षक परीक्षा की पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण…
उपायुक्त महोदय ,गोड्डा एवं पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा के द्वारा संयुक्त रुप से सड़क सुरक्षा की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश *आज दिनांक 24.01.2024 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त महोदय ,गोड्डा श्री जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा श्री नाथू सिंह मीना की संयुक्त अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा के नियमों का अक्षरशः अनुपालन कराने के साथ ही विगत दिनों में सड़क दुर्घटना में हो रही बढ़ोतरी के रोकथाम हेतु उपायुक्त महोदय के द्वारा कई आवश्यक बिंदुओं पर कार्य करने हेतु दिशा निर्देश…
जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा ने गणतंत्र दिवस परेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण गांधी मैदान गोड्डा में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह —————————– जिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान, गोड्डा में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को लेकर 24 जनवरी 2024 को परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। पूर्वाभ्यास में उपायुक्त श्री जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की साथ ही पूर्वाभ्यास परेड की सलामी दी। परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक एवं…
प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि, दुमका *कल दिनांक 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर स्वीप के तहत Walk For Vote एवं मतदाता शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया है। Walk for Vote डीसी चौक से शुरू होकर एसपी कॉलेज तक समय प्रातः 09:30 बजे निर्धारित किया गया है। इस बार मतदाता जागरूकता रैली में स्लोगन “जागरूक दुमका का यही मत, वोट करेगा शत प्रतिशत का प्रयोग किया जायेगा। अनुरोध है कि इस मतदाता जागरूकता का हिस्सा आप भी बने।* *इस अवसर पर आपकी उपस्थिति सादर प्रार्थित है।*
