Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो के ‘नमो नव मतदाता’ सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजयुमो के ‘नमो नव मतदाता’ सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित

    Nijam KhanBy Nijam KhanJanuary 25, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो के ‘नमो नव मतदाता’ सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित, जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में युवा मोर्चा ने किया सम्मेलन का आयोजन, जुड़े हजारों नवीन मतदाता, पीएम मोदी ने कहा- विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास कार्यों को आगे रखकर युवा करें मतदान।

    ●जमशेदपुर पुर्वी, पश्चिम, जुगसलाई एवं पोटका विधानसभा में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हजारों नवीन मतदाताओं ने की सहभागिता, वरीय नेताओं के संग स्थानीय नेता व कार्यकर्ता भी हुए शामिल।

    जमशेदपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नव मतदाता सम्मलेन’ के जरिये गुरुवार को देशभर के नवीन मतदाताओं को संबोधित किया। जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन सुनने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा में ‘नमो नव मतदाता सम्मलेन’ का आयोजन किया गया। इसके तहत मोर्चा के द्वारा पुर्वी विधानसभा में प्रीतम पार्क पटेल नगर (डीएवी) पब्लिक स्कूल के समीप, पश्चिम विधानसभा में मानगो हीरा होटल मैदान, जुगसलाई विधानसभा में गोविंदपुर भाजपा कार्यालय के समीप ब्रह्मर्षि विकास भवन एवं पोटका विधानसभा के बागबेड़ा रेलवे हाई स्कूल के समीप साई मंदिर मैदान में सम्मेलन आयोजित कर बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन का लाइव प्रसारण किया गया। जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में आयोजित इस सम्मेलन में प्रत्येक विधानसभा से हजारों नव मतदाता युवाओं ने सहभागिता की। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा में भाजयुमो बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सम्मेलन के झारखंड प्रदेश प्रभारी दुर्गेश सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजयुमो कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल, पश्चिम विधानसभा में भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, जुगसलाई विधानसभा में जिला कोषाध्यक्ष विकास सिंह एवं पोटका विधानसभा में पूर्व विधायक मेनका सरदार, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार हजारों युवाओं एवं स्थानीय नेताओं संग शामिल हुए। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के संबोधन के लिए शहर के युवा मतदाता उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवमतदाताओं को वर्तमान समय और परिप्रेक्ष्य में भाग्यशाली बताया। उन्होंने कहा कि आज देश में बढ़ रही तकनीकी क्रांति एवं विकास के प्रति नवमतदाताओं को जागरूक होना है और इसमें सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी है। वहीं, सम्मेलन में शामिल नव मतदाताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में हो रहे विकास कार्यों और उपलब्धियों को उनके सामने रखा है, इससे वे सभी बहुत प्रभावित है। पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन से उनमें एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। सम्मेलन में भाजयुमो ने विकसित भारत एम्बेसडर के तौर पर कई युवाओं का रजिस्ट्रेशन भी किया।

    इस अवसर पर भाजयुमो बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि भाजयुमो की ओर से पूरे देशभर में नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार वोटर बने युवाओं से बातचीत की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। सम्मेलन के जरिये युवाओं से आह्वान किया है कि जिस तरीके से भारत को आजादी दिलाने में युवा शक्ति ने अपना योगदान दिया है। उसी तरह भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने नमो ऐप के माध्यम से युवाओं से सुझाव मांगे है।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के युवाओं के समक्ष भारत की उपलब्धियां को रखा। इसके साथ ही विकसित भारत के रोड मैप को बताया। पीएम मोदी ने कहा की युवा शक्ति और उनकी सकारात्मक ऊर्जा से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। पीएम ने केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों एवं प्रयासों को उनके सामने रखा है। गुंजन यादव ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि विकास और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को आगे रखकर एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए अपना बहुमूल्य मतदान करें।

    पूर्व विधायक मेनका सरदार ने कहा कि युवा मतदाताओं के लिए ये समय दो वजहों से बहुत अहम है- पहला, युवा ऐसे समय में वोटर बने हैं, जब भारत का अमृतकाल शुरू हुआ है। दूसरा, 26 जनवरी को देश अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। अगले 25 साल युवा वर्ग और देश दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए आपका मतदान आवश्यक है। आपका सही मतदान भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    वहीं, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की राजनीति में परिवारवाद पर करारा प्रहार हुआ है। राजनीति अब चंद घरानों की बपौती नहीं रही। आज एक सामान्य और गरीब परिवार का युवा भी यदि सांसद बन पाया है तो जमीन से उठाकर जिम्मेदारी देने की यह भाजपा की विशेष कार्य संस्कृति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। पीएम नरेंद्र मोदी ने हमेशा युवाओं को जागरूक रहने और राजनीति में सक्रिय होने के साथ राष्ट्र निर्माण में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

    इस दौरान भाजयुमो बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, नीरज सिंह, संजीव कुमार, अनुराग जायसवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल, बबुआ सिंह, टुनटुन सिंह, अभिमन्यु सिंह चौहान, चंदन चौबे, शशांक शेखर, सन्नी संघी, सुमित श्रीवास्तव, नारायण महतो, राकेश कुमार, सुरेश शर्मा, विनोद राय, अमरेंद्र पासवान, पवन सिंह, संजय सिंह, संदीप शर्मा बौबी, भीम दास, गणेश सरदार, राकेश चौबे, उमेश साव, कंचन दत्ता, इकबाल सिंह बौबी, मनीष पांडेय, सुशील पांडेय, राहुल तिवारी, नवजोत सिंह सोहल, रविजेन्ट सिंह, जदुपति गोप, इंदरजीत सिंह, दिवाकर सिंह, समल किशोर, द्विपल बिश्वास, प्रकाश दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, नारायण दास, अंशुल कुमार, अभिषेक डे, राकेश गिरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधतकीडीह स्थित सोने एवं चाँदी के ज्वेलरी का भव्य शो-रूम ‘‘सोनी सन्स ज्वेलर्स’’ का उद्घाटन
    Next Article बिरसानगर थाना में थाना दिवस का आयोजन बिरसानगर के प्रबुद्ध नागरिकों के द्वारा पुलिस पदाधिकारियो हुआ सम्मान

    Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    May 12, 2025

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    May 12, 2025

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

    कारोबारी चित्तरंजन मंडल पर हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार

    रविवार रात रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा 17 की मौत कई लोग घायल

    बागबेड़ा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर संपन्न, 175 लोगों में 10 लोगों का फ्री में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा

    भोजपुरी आईडल के विजेता को नकद पुरुस्कार एवं एल्बम मे गाने का मौका – तोमर

    आम बागान के समीप स्थित होटल ईआई डोराडो के कमरा नंबर 506 से एक युवती का फंदे से झूलता शव मिलने के बाद सनसनी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.