Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सफल संचालन हेतु पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक हुई आयोजित
    Breaking News झारखंड

    झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सफल संचालन हेतु पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक हुई आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा सफल संचालन हेतु पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक हुई आयोजित

    ================

    *उपायुक्त श्री जिशान कमर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 सफल संचालन हेतु पूर्व तैयारी से संबंधित बैठक आयोजित की गई।*

    ★बैठक के क्रम में उपायुक्त श्री जिशान कमर ने संबंधित केंद्राधीक्षकों को निर्देशित किया कि इस परीक्षा का संचालन सभी पूरी पारदर्शिता रखते हुए करेंगे एवं किसी भी प्रकार की समस्या का पूर्व में ही निपटारा सुनिश्चित करेंगे।

    बैठक के दौरान बताया गया कि केंद्र अधीक्षक परीक्षा की पूरी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण व्यक्ति होता है और परीक्षा केंद्र पर निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा की प्रमुख जिम्मेदारी उसकी होती है इसलिए सभी उसका अनुपालन निश्चित रूप से करेंगे।

    *■ दिशा निर्देश*

    (1) स्टेटिक मजिस्ट्रेट सह केंद्र पर्यवेक्षक परीक्षा के निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे और परीक्षा गतिविधियों के अंत तक उपस्थित रहेंगे। वे जेएसएससी पर्यवेक्षकों के रूप में कार्य करेंगे और केंद्र में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करेंगे। वे परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे, केंद्र में उम्मीदवारों के प्रवेश और निकास को नियंत्रित करेंगे, केंद्र में परीक्षा के दौरान यदि कोई समस्या आती है तो वे उसका समाधान करेंगे। वे केंद्र अधीक्षक स्तर पर परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों में भाग लेंगे और केंद्र अधीक्षक और परीक्षा ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियाँ परीक्षा के निर्धारित समय के अनुसार उचित तरीके से संपन्न हों। वे केंद्र में उम्मीदवारों के प्रवेश और निकास को नियंत्रित करेंगे, परीक्षा केंद्र के परिसर के भीतर किसी भी गैरकानूनी गतिविधियों की जाँच करेंगे। विशेष रूप से, वे परीक्षा का समय पर संचालन सुनिश्चित करेंगे और बिना किसी अनुचित देरी के निर्धारित समय पर केंद्र से परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षा सामग्री का प्रेषण सुनिश्चित करेंगे।

    ★वे परीक्षा समाप्त होने के 30 मिनट के भीतर परीक्षा उपरांत सामग्री को संबंधित जिला कोषागार में जमा करने के लिए सभी आवश्यक रिपोर्टों के साथ पैकेटों में विधिवत पैक और सील करना सुनिश्चित करेंगे। वे विशेष रूप से यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों से एकत्र की गई सभी प्रयुक्त ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं की गिनती, जांच, पैक और सही गिनती रिपोर्ट के साथ उचित कवर में सील कर दिया जाए। प्रयुक्त ओएमआर उत्तर पुस्तिका की भौतिक गणना उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या और अनुचित साधनों में लिप्त पाए गए अभ्यर्थी से जब्त की गई ओएमआर उत्तर पुस्तिका से मेल खानी चाहिए।
    अप्रयुक्त ओएमआर शीट की संख्या का मिलान अनुपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या और बफर ओएमआर से किया जाता है। वे केंद्र से परीक्षा उपरांत सामग्री जिला कोषागार में जमा करने के लिए भेजे जाने के बाद केंद्र छोड़ देंगे।

    इसी संदर्भ में उपायुक्त श्री जिशान कमर ने सभी को निर्देश दिया कि यह भी सुनिश्चित कर लेंगे कि विक्षक 30 मिनट पूर्व पहुंचे एवं बिना एडमिट कार्ड के बच्चे या बिना अथॉरिटी के कोई भी परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करे। इसके अलावा वर्जित सामग्रियों की सूची भी बताई गई तथा उपायुक्त ने कहा कि ओएमआर शीट सुनिश्चित कर लें पहले से खुला ना हो अगर खुला मिलता है तो तुरंत सूचित करें। इसके अलावा बैठक में परीक्षा केंद्रों की स्थिति वहां सीसीटीवी की व्यवस्थाएं, शौचालय, पानी एवं प्रकाश की संपूर्ण व्यवस्था आदि के विषय में विचार विमर्श करते हुए भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री नाथू सिंह मीणा, सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर, गोड्डा श्री जेपीएन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री बैजनाथ उरांव, जिला शिक्षा अधीक्षक श्रीमती मिथिला टुडू सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के केंद्र अधीक्षक एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ,गोड्डा के द्वारा संयुक्त रुप से सड़क सुरक्षा की बैठक कर संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article उपायुक्त गोड्डा के द्वारा गोड्डा जिला के लिए भेजे गए अतिरिक्त 273 ईवीएम की प्रथम स्तर की जांच (एफएलसी) को लेकर राजनीतिक दलों के साथ की गई बैठक

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.