विजया गार्डन में 80 लाख रुपए नकद व 60 लाख रुपए का जेवर चोरी होने के बाद लोगों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, थाने पर की शिकायत जमशेदपुर :बारीडीह में विजया गार्डन में 80 लाख रुपए नकद व 60 लाख रुपए का जेवर चोरी होने के बाद लोगों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन, थाने पर की शिकायत जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह विजया गार्डन के रहने वाले श्यामसुंदर पांडे के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 80 लाख रूपए नकद और ₹60 लाख कीमत के जेवरात पार कर दिए हैं। श्याम सुंदर पांडे अयोध्या से…
Author: Nizam Khan
भूमिहार महिला समाज द्वारा ”रोज़गार – एक प्रयास” के तहत महिलाएं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर भूमिहार महिला समाज, झारखण्ड की ओर से दिनांक 2 जून 2024 को ब्रह्मर्षि भवन, कदमा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में ”रोज़गार – एक प्रयास” नामक प्रोजेक्ट किया गया । इसमें महिलाओं द्वारा घर में विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बनाने का प्रशिक्षण दिया गया । इस एक दिवसीय कार्यशाला में २५ से ज्यादा प्रकार के उत्पादों जैसे अचार, मुरब्बा, मठरी, हस्त-शिल्प सामग्री, हाथ से कढ़ाई की हुई चादर, टेबल-क्लोथ, इत्यादि बनाने का लाभप्रद तरीका बताया गया । महिला समाज को आर्थिक…
यह ‘मोदी मीडिया पोल’ है, ‘इंडिया’ गठबंधन को 295 सीट मिलेंगी : राहुल गांधी नयी दिल्ली कांग्रेस ने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) को रविवार को ‘फर्जी’ बताते हुए कहा कि यह चुनावों में धांधली को सही ठहराने के लिए ‘‘जानबूझकर किया गया प्रयास’’ और ‘इंडिया’ गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मनोबल कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा खेले जा रहे ‘‘मनोवैज्ञानिक खेल’’ का हिस्सा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को ‘‘मोदी मीडिया पोल’’ बताया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी के लोकसभा सांसदों के साथ एक बैठक के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी…
अभिनय की दुनिया में पहला काम मिलने में दो साल लगे : राजकुमार राव (कोमल पंचमाटिया) मुंबई, दो जून (भाषा) अभिनेता राजकुमार राव का कहना है कि बॉलीवुड में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं था और वह खुश हैं कि उन्हें अपनी जीविका कमाने के लिए फिल्में मिल रही हैं, क्योंकि उनके पास जीवन में कुछ और करने की कोई अन्य योजना नहीं थी। राजकुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ एक ऐसे विवाहित जोड़े की कहानी है, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए कई बाधाओं का सामना करते हैं। फिल्म में…
2024 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को तथ्य से परे:रियाजुद्दीन झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने 2024 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को तथ्य से परे बताया। इस एग्जिट पोल का गणित पूरी तरह गलत है और इसके भ्रम में नहीं आना है। इस लोकसभा चुनाव को जनता ने लड़ा है और जनता का एग्जिट पोल अभी नहीं आया है। जनता का एग्जिट पोल और अंतिम निर्णय चार जून को काउंटिंग के बाद आएगा हम सबों को उसका इंतजार करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी इस तथ्यहीन एग्जिट पोल के जरिए सिर्फ और सिर्फ अपने…
एमजीएम थाना अंतर्गत निमाई की हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत कूदलुंग गांव में एक युवक ने व्यक्ति की हत्या कि और उसके सिर को धड़ से अलग कर गांव में घूमता रहा. युवक सिर को लेकर अपने घर पहुंच गया जहां उसे उसके घर वालों ने पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दरअसल एमजीएम थाना क्षेत्र के कूदलुंग निवासी 60 वर्षीय निताई महतो सुबह चार बजे आम तोड़ने की बात कहकर घर से निकले…
भालूबासा में चना शरबत का वितरण सिख श्रद्धालुओं ने किया जमशेदपुर। भालूबासा पुल पर सीतारामडेरा इलाके के सिख श्रद्धालुओं के द्वारा चना शरबत का वितरण कर उमस भरे दिन में आम राहगीरों को राहत दी। यहां गुरु अर्जन देव जी के शहादत को याद करते हुए अरदास की गई और परमपिता परमेश्वर की इच्छा में रहने का संकल्प लिया गया। मुगल बादशाह जहांगीर के आदेश पर 1606 ईस्वी में गुरु अर्जन देव जी के शरीर पर खौलते गर्म पानी और गर्म रेत डाली गई और उन्हें शहीद कर दिया गया। अरदास में सीतारामडेरा कमेटी प्रधान हरजिंदर सिंह, झारखंड सिख विकास…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने उमवि श्रीरामपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 233 में किया मतदान निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: सप्तम चरण में 1 जून को 2 दुमका लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा जिला के 8 नाला एवं 9 जामताड़ा विधानसभा के सभी 698 बूथों पर शांतिपूर्ण वातावरण में निर्धारित समय में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुआ।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा अनिमेष नैथानी सहित सभी वरीय अधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष से सभी बूथों पर सूक्ष्मता से वेबकास्टिंग के जरिए कड़ी नजर बनाए रखे। प्रत्येक बूथों का लाइव स्ट्रीमिंग…
वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस। जमशेदपुर। हिंदी दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक एवं संपादक राधेश्याम जी अग्रवाल (84 वर्ष) का शनिवार को टाटा मेन अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गहरा शोक जताया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए इसे पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक स्तर पर अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा…
झारखंड : तीन लोकसभा सीट पर 67.95 प्रतिशत मतदान रांची, एक जून (भाषा) झारखंड में शनिवार को तीन लोकसभा सीट पर 67.95 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में दुमका, राजमहल और गोड्डा निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और यह शाम पांच बजे तक जारी रहा। उन्होंने बताया कि दुमका सीट पर सबसे अधिक 69.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद गोड्डा में 67.24 प्रतिशत और राजमहल में 66.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में राज्य में आठ महिलाओं सहित कुल 52 उम्मीदवार चुनाव…
