2024 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को तथ्य से परे:रियाजुद्दीन
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने 2024 के लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल को तथ्य से परे बताया। इस एग्जिट पोल का गणित पूरी तरह गलत है और इसके भ्रम में नहीं आना है। इस लोकसभा चुनाव को जनता ने लड़ा है और जनता का एग्जिट पोल अभी नहीं आया है। जनता का एग्जिट पोल और अंतिम निर्णय चार जून को काउंटिंग के बाद आएगा हम सबों को उसका इंतजार करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी इस तथ्यहीन एग्जिट पोल के जरिए सिर्फ और सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रही है जबकि हकीकत इसके विपरीत है पूरे भारतवर्ष से जो रिपोर्ट आ रही है वह इंडिया गठबंधन के पक्ष में है और निश्चित तौर पर 4 जून को गिनती के बाद अंतिम निर्णय आ जाएगा और इंडिया गठबंधन को बहुमत मिलेगा और वह सरकार बनाएगी इसलिए इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं को कल जारी हुए एग्जिट पोल से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है और वह 4 जून को होने वाली काउंटिंग के लिए पूरी तरह सचेत और तैयार रहें और उस दिन दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। इसके पहले भी कई बार एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं और मुझे पूरा विश्वास है इस बार भी एग्जिट पोल गलत साबित होगा और इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनता का फैसला आएगा और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

