टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक संपन्न टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से कमेटी मीटिंग संपन्न हुई। यह मीटिंग एक रूटीन मीटिंग के तौर पर आयोजित की गई थी। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह ने किया तथा विषय प्रवेश महामंत्री श्री आरके सिंह ने किया। सभी कमेटी मेंबरों ने बारी-बारी से अपने क्षेत्र के समस्याओं को बैठक में रखा। साथ ही साथ सभी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त किया की पिछले 6 साल से जो मल्टी स्किल स्कीम बंद था उसे अध्यक्ष महामंत्री के प्रयासों से आरंभ किया गया और इस माह हर विभाग…
Author: Nizam Khan
घाटशिला व्यवहार न्यायालय के एसडीजेएम ने घाटशिला बस स्टैंड पर लोगों के बीच ओआरएस तथा पानी बोतल का किया वितरण झालशा रांची एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधिश पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार सोमवार को गर्मी एवं लू से निजात दिलाने के लिए घाटशिला बस स्टैंड पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति के सचिव सह अनुमंडल न्यायायिक दंडाधिकारी दिनेश बाउरी द्वारा पानी की बोतल एवं ओआरएस पाउडर मरीज, राहगीरों एवं मजदूरों के बिच वितरण किया गया। इस मौके पर अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बस स्टैंड पर खड़े लोगों को गर्मी से बचने के लिए जागरूक किया. उन्होंने कहा कि…
मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कमोवेश सभी तैयारी पूरी कर ली घाटशिला:लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होनी है। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कमोवेश सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना को लेकर जमशेदपुर सीट से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के दिल की धड़कन भी बढ़ गई है। हालांकि जमशेदपुर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी विद्युतवरण महतो एवं झामुमो प्रत्याशी समीर महंती के बीच मुख्य मुकाबला है। जाहिर है की दोनों ही प्रत्याशी के साथ उनके समर्थकों के बीच भी मतगणना को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। दोनों ही दल के समर्थक अपने-अपने…
गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शंकोसाई मानगो के द्वारा एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन पोटका : पोटका के विधायक संजीव सरदार के पहल पर गंगा मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर शंकोसाई मानगो के द्वारा एक दिवसीय मेगा स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी 23 जून रविवार को जानमडीह ग्राम संसद भवन में किया जायेगा. इसमें सहयोगी की भूमिका वीर शहीद गंगा नारायण सिंह मेमोरियल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा निभायी जायेगी. आयोजन को सफल बनाने को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है. इसको लेकर एक बैठक का आयोजन सलाहकार मनोरंजन सरदार की अध्यक्षता में एक बैठक…
विजया गार्डेन में हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पर्दाफ़ाश जल्द होगा और चोर पकड़े जाएँगे: सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सहयोग राय पहुंचे विजय गार्डन स्थानीय निवासी को से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के विजया गार्डेन में हुई चोरी की बड़ी घटनाओं का पर्दाफ़ाश जल्द होगा और चोर पकड़े जाएँगे. इसके बाद विजया गार्डेन के विस्तृत परिसर में सुरक्षा मुकम्मल करने के प्रावधान किए जाएँगे. यह आश्वासन मुझे पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक तथा विजया गार्डेन सोसायटी के प्रबंध निदेशक श्री फणि महतो ने दिया है. श्री महतो फ़िलहाल सिंगापुर में…
बागबेड़ा के विभिन्न क्षेत्रों में शाम में आई आंधी पानी ने तबाही मचाया बागबेड़ा क्षेत्र के उतरी बागबेड़ा पंचायत के नया बस्ती क्षेत्र में सैकड़ो घरों में नाला का पानी घुस गया। आवा जाही बंद हो गया है। मौके पर जिला पार्षद डॉ कविता परमार पहुंच कर समस्या को देखी और तत्काल अंचलाधिकारी और जुगसलाई के विशेष पदाधिकारी से बात कर नाले के स्ल्यूस गेट की त्वरित सफाई की बात की। कल सुबह से सफाई कार्य जारी किया जाएगा। ग्रामीणों ने गेट को पूरी तरह से खोल देने की मांग की जिसे वरीय पदाधिकारी से बात करके समाधान निकाला जाएगा।…
भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की माता बलवंत कौर खनूजा का पूरे विधि विधान के अनुसार हुआ अंतिम संस्कार जमशेदपुर : भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की माता बलवंत कौर खनूजा का आज पूरे विधि विधान के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने अश्रुपूरित नैनों से उन्हें अंतिम विदाई दी. स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर उन्हें अंतिम विदाई देने के लिये शहर के अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. सुबह 9.30 बजे साकची स्थित आवास पर उनके शव को अंतिम दर्शन के…
कल्पना सोरेन ने कम वक्त में राष्ट्रीय स्तर की राजनीति में बनाई पहचान देवानंद सिंह लोकसभा चुनाव 2024 शनिवार को समाप्त हो चुका है। यह अंतिम चरण का मतदान था। चुनाव संपन्न होने के साथ ही दोनों पक्ष जीत को लेकर उत्साहित दिख रहे हैं, खासकर, जिस तरह झारखंड में इंडिया गठबंधन के नेताओं का कॉन्फिडेंस लेवल हाई लेवल पर है, उससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, हालांकि अब इन कयासों को विराम लगने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है। इन सबके बीच भले ही चुनाव परिणाम कुछ भी हों, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी…
दुमका : एसएसबी 35 वी वाहिनी मे शहीद जवान नीरज छेत्री के प्रतिमा का हुआ अनावरण दुमका के विजयपुर में स्थित एसएसबी 35 वी वाहिनी मे शहीद जवान नीरज छेत्री का एक प्रतिमा का अनावरण किया गया,इस मौके पर एसएसबी 35 वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडे डिप्टी कमांडेंट नरपत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में एसएसबी के जवान तथा अधिकारी मौजूद रहे नीरज छेत्री बड़ी बिल नेपाली गांव,असम प्रदेश का रहने वाला था जो दुमका जिले में पदस्थापित था और नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान नीरज छेत्री शहीद हो गए थे यह घटना वर्ष 2019 की है। 2…
ठंडा जल गुरु अरजन देव साहिब जी की शीतलता का प्रतीक पांचवें गुरु, गुरु अरजन देव साहिब जी ने गुरु ग्रंथ साहिब जी की संपादना उपरंत पहला प्रकाश हरमंदर साहिब, अमृतसर में करवाया गुरु ग्रंथ साहिब जी में सभी धर्मों का सत्कार और प्रेम से जीने का सन्देश है। उस वक्त की मुगल बादशाहत की धर्म के प्रति कट्टर सोच के कारणवश गुरु अरजन देव साहिब जी को गरम तवे पर बिठा कर, शरीर पर गरम रेत डालकर और गरम पानी में उबाल कर शहीद किया गया। परन्तु गुरु साहिब अडोल रहे और संसार को वाहेगुरु के हुकुम में रहने…
