प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने किया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी युवा रक्तदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन…
Author: Nizam Khan
पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला उत्सव का आयोजन किया गया निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला उत्सव का आयोजन किया गया *जिसका विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), प्राचार्य डॉ प्रीति श्रीवास्तव एवं इंडियन आईडल फेम के प्लेबैक सिंगर श्री रजत आनंद के द्वारा किया गया।* *इससे पूर्व उपायुक्त के आगमन पर छात्राओं ने उनका तिलक लगाकर अभिवादन किया। प्राचार्य के द्वारा उपायुक्त को पौधा एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।* *आयोजित कला उत्सव में रांची संकुल के 25 विद्यालय के प्रतिभागियों के द्वारा 6 कैटेगरी…
21 एवं 22 सितंबर को होने वाली सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी अनंत कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 163 के तहत परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: सचिव, झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के एवं जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा के संयुक्त आदेश से प्राप्त सूचनानुसार झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 दिनांक 21.09.2024 एवं 22.09.2024 को तीन पालियों में जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्र में संचालित होगी। झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के…
स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों एवं अन्य सभी को दिलाया गया स्वच्छता शपथ निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने अधिकारियों सहित अन्य सभी को समाहरणालय सभागार में शपथ दिलाया। उन्होंने कहा कि 14 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता थीम पर स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता का शपथ दिलाते हुए एवं अपील करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जिस भारत…
हेमंत सोरेन सरकार का विकास अभूतपूर्व, भाजपा की साजिशें नाकाम होंगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष, श्री केशव महतो कमलेश जी, जामताड़ा कोर्ट रोड में आयोजित संवाद आपके साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर, हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। इस विशेष मौके पर पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी उपस्थित रहे। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन के माध्यम से अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया और उन्हें अपने विश्वास से अवगत…
उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन को लेकर आहूत ब्रीफिंग संपन्न निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने लिए स्टेटिक दंडाधिकारी, ऑब्जर्वर, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित को ब्रीफ किया गया। *_कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश_* बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने बताया कि इसके अलावा उन्होंने जिले में दिनांक…
जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय उच्च विद्यालय मिहिजाम की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। इसी बाबत मिहिजाम के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के प्रार्थना सभा में विजयी छात्राओं के लिए अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अपूर्वा मंडल ने कहा कि विद्यालय की छात्राओं की टीम ने अंडर 17 बालिका वर्ग के कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर स्टेट लेवल प्रतियोगिता का मार्ग प्रशस्त किया। दूसरी तरफ विद्यालय की कक्षा सबिता मुर्मू ने अंडर 17 बालिका ग्रुप में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया। प्राचार्य अपूर्वा मंडल ने…
रवनित सिंह बिट्टू का पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पकड़ा था जो हाथ से छूटकर नीचे चला गया : आनंद बिहारी दुबे *जिला कांग्रेस कमेटी सिखों के अपमान के विषय को एकदम सिरे से नकार दिया* राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में आयोजित की गई। प्रेस वार्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि विगत सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर साकची गोलचक्कर पर पुतला दहन कार्यक्रम के तहत केंद्रीय…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत धनुकडीह मैदान में आयोजित “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में हुए सम्मिलित *इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दुमका एवं जामताड़ा जिले को लगभग 875 करोड़ रूपए की दी सौगात, विभिन्न विकास योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण।* ========================= *★ रांची हेडक्वार्टर से नही गांव से चलाई सरकार* *★ पिछले 4 वर्षों में विकास की लम्बी लकीर खींची* *★ 200 यूनिट बिजली फ्री, पुराना बिजली बिल भी हुआ माफ* *★ सभी वर्ग-समुदाय को मिला योजनाओं का लाभ* *– श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री* ========================= मुख्यमंत्री…
डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल १ 💐मेष राशि– तनाव में कोई काम नहीं कीजिए आज किसी का विश्वास किसी का उपकार और आर्थिक लेनदेन बहुत सोच समझ कर कीजिए २👏 वृष राशि — अपने व्यापार में ध्यान दीजिए अपने काम पर ध्यान दीजिए चारों ओर से आपको आज सफलता ही सफलता है अपने आप को इन सफलताओं के लिए फिट रखिए ३💐 मिथुन राशि — विपरीत परिस्थिति में भी आप आज तपे हुए सोने के जैसे मूल्यवान होंगे आज आप स्वयं विधायक और संगम से काम करेंगे ४👏 कर्क राशि — व्यापार में शानदार सफलता आर्थिक…
