Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने किया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने किया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 19, 2024Updated:September 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने किया भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा राष्ट्रव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में, गुरुवार को भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी युवा रक्तदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं व्यक्त कीं और उनके जन्मदिन को सेवा भाव से मनाया। अथितियों ने रक्तदाताओं को भेंट, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने शिरकत की। अर्जुन मुंडा ने सभी रक्तदाताओं और युवा मोर्चा की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है। सभी युवा साथियों ने रक्तदान के माध्यम से इस आदर्श वाक्य को साकार किया है।
    रक्तदान शिविर में पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, डॉ. राजीव, मिथिलेश सिंह यादव, विकास सिंह, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, जितेंद्र राय, कृष्णा शर्मा काली, शिवशंकर सिंह, प्रदीप मुखर्जी, अमिताभ सेनापति, अभिमन्यु सिंह, तन्मय झा, चंदन चौबे, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, प्रकाश दुबे, अभिषेक दे, राकेश कुमार, अविनाश मोहंती समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम जवाहर नवोदय विद्यालय जामताड़ा में कला उत्सव का आयोजन किया गया
    Next Article झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (सीजीएल) की परीक्षा 21 एवं 22 सितम्बर को जमशेदपुर में बनाये गये 82 परीक्षा केंद्रों

    Related Posts

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    July 3, 2026

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    July 3, 2026

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    July 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    गिरिडीह बिल्डिंग बायलॉज उल्लंघन पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, भीम ज्वेलर्स के भवन का अवैध हिस्सा तोड़ना शुरू

    भाजपा का जमशेदपुर बंद राजनीतिक दिखावा और अवसरवादी राजनीति का परिचायक : देबाशीष घोष

    जमशेदपुर बंद को अभूतपूर्व जन समर्थन देकर जनता ने हेमंत सरकार के लचर क़ानून व्यवस्था पर आक्रोश प्रकट किया : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

    अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.