Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन को लेकर आहूत ब्रीफिंग संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन को लेकर आहूत ब्रीफिंग संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन को लेकर आहूत ब्रीफिंग संपन्न

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने लिए स्टेटिक दंडाधिकारी, ऑब्जर्वर, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित को ब्रीफ किया गया।

    *_कदाचार मुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश_*

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने बताया कि इसके अलावा उन्होंने जिले में दिनांक 21 एवं 22 सितंबर 2024 को होने वाले झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजन को लेकर स्टेटिक दंडाधिकारी, ऑब्जर्वर, उड़नदस्ता दल, पुलिस पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित के साथ विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    _*किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी; अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें अधिकारी*_

    उन्होंने सभी संबंधित को स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आप लोग अपने दायित्वों को ठीक से समझ लें एवं तदनुसार कार्य करें। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी पेट्रोलिंग, जोनल मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर साफ सफाई, प्रकाश, शौचालय, बिजली आदि मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित प्रतिवेदन को जिला शिक्षा पदाधिकारी के पास जमा करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने यूएचएस बेवा एवं शहरडाल में बैरिकेडिंग कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया।
    उन्होंने कहा कि आप सभी परीक्षा को लेकर जारी गाइडलाइन एवं एसओपी को ठीक से समझ लें। कहा की परीक्षा में कदाचार को रोकने के लिए आयोग के द्वारा सभी परीक्षा केंद्रों में लाइव, सीसीटीवी कैमरा एवं जैमर लगाया जा रहा है, सभी केंद्रों पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से नजर रखी जायेगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों की अच्छे से फ्रिस्किंग करने का निर्देश दिया।

    _*परीक्षा कक्ष में प्रतिबंधित सामग्रियों को लेकर जाने पर रहेगा प्रतिबंध*_

    उन्होने कहा कि परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ईयर फोन, डिजिटल डायरी, कैलकुलेटर सहित अन्य प्रतिबंधित गैजेट्स को ले जाने पर रोक रहेगा, सभी सम्बन्धित इसका सख्ती से अनुपालन करेंगे। इसके अलावा परीक्षा कक्ष में वीक्षकों का यह दायित्व होगा की परीक्षार्थियों के एब्नॉर्मल एक्टिविटी पर नजर रखेंगे। कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा को संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता है। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में परीक्षा के 01 दिन पूर्व से परीक्षा समाप्ति तक जिला नियंत्रण कक्ष (9113728520) कार्यरत रहेगा।

    *वहीं पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) ने* ट्रैफिक व्यवस्था सुगम तरीके हो, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई समस्या नहीं हो। यह परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचाररहित संपन्न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कदाचार करते पकड़े जाने पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    *वहीं परीक्षा को लेकर नोडल पदाधिकारी सह परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर सभी दिशा निदेशों एवं गाइड लाइन के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।*

    _*इन केंद्रों में होगी 21 एवं 22 सितंबर को परीक्षा; 4584-4584 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल*_

    उल्लेखनीय है कि जामताड़ा जा अंतर्गत कुल 17 केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की जायेगी। जिसमें 21 एवं 22 सितंबर को 4584-4584 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले के सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, जेबीसी डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स, आदर्श मध्य विद्यालय, जामताड़ा कॉलेज,, एडवर्ड इंग्लिश स्कूल, डीएन उच्च विद्यालय, संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा इंटर महिला कॉलेज, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोधबांध, उत्क्रमित उच्च विद्यालय सोनबाद, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेवा, आरके प्लस टू स्कूल मिहिजाम, प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल, बेसिक स्कूल मिहिजाम, उत्क्रमित उच्च विद्यालय शहरडाल में 03 पालियों में परीक्षा आयोजित किया जाएगा।

    जिसमें प्रथम पाली की परीक्षा 08:30 बजे से 10:30 बजे पूर्वाह्न तक, द्वितीय पाली की परीक्षा 11:30 बजे पूर्वाह्न से 01:30 बजे अपराह्न तक तृतीय पाली की परीक्षा 03:00 बजे से 05:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए परीक्षार्थियों को 07:00 पूर्वाह्न रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक श्री एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०),परियोजना निदेशक आईटीडीए सह नोडल पदाधिकारी श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्री कृष्ण कन्हैया राजहंस, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती अनिता केरकेट्टा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री एजाज हुसैन अंसारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री चार्ल्स हेंब्रम, नजारत उप समाहर्ता श्री अबीश्वर मुर्मू के जिला एवं प्रखंड स्तरीय अन्य संबंधित पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए खरसावां विधानसभा कार्यालय में भाजपा ने की बैठक
    Next Article हेमंत सोरेन सरकार का विकास अभूतपूर्व, भाजपा की साजिशें नाकाम होंगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.