Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सोरेन सरकार का विकास अभूतपूर्व, भाजपा की साजिशें नाकाम होंगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड राजनीति

    हेमंत सोरेन सरकार का विकास अभूतपूर्व, भाजपा की साजिशें नाकाम होंगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 19, 2024Updated:September 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत सोरेन सरकार का विकास अभूतपूर्व, भाजपा की साजिशें नाकाम होंगी: पूर्व सांसद फुरकान अंसारी

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष, श्री केशव महतो कमलेश जी, जामताड़ा कोर्ट रोड में आयोजित संवाद आपके साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर, हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। इस विशेष मौके पर पूर्व सांसद श्री फुरकान अंसारी और राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी उपस्थित रहे। पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन के माध्यम से अध्यक्ष महोदय का स्वागत किया और उन्हें अपने विश्वास से अवगत कराया।

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “मैं रांची में था और कार्यक्रम की सूचना मिलते ही तुरंत जामताड़ा पहुंचा। मैं अध्यक्ष महोदय का दिल से स्वागत करता हूँ और हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व में झारखंड में कांग्रेस पार्टी आगामी चुनावों में शानदार प्रदर्शन करेगी।” उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के सच्चे सिपाही होने के नाते, हमें एकजुट रहना होगा और भाजपा के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा। इरफान अंसारी ने यह भी कहा, “मेरे खिलाफ भी एक मामले में फंसाने की कोशिश की गई थी, पर कोर्ट ने मुझे क्लीन चिट दी। इसके बाद राहुल गांधी जी ने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे मंत्री बनाया।”

    डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “पीएम मोदी का झारखंड दौरा पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। झारखंडवासियों को पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला, जबकि राज्य सरकार ने गरीबों को ‘अबुआ आवास’ योजना का लाभ दिया जिससे हर गरीब को आवास का लाभ मिल रहा है। हमने जामताड़ा में 32,000 अबुआ आवास उपलब्ध कराए।” उन्होंने जामताड़ा के लिए 34 नए पुल स्वीकृत करने की भी घोषणा की और कहा, “मेरे मंत्री कार्यकाल में हमने जनता की समस्याओं को समझते हुए 5 साल तक निरंतर काम किया। अब यह जामताड़ा के लोगों और कार्यकर्ताओं का फैसला है कि वे किसे अपना समर्थन देंगे।”

    इस अवसर पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने हेमंत सोरेन सरकार के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा, “झारखंड में जितना काम हेमंत सोरेन ने किया है, उतना किसी अन्य सरकार ने नहीं किया। भाजपा की साजिशें कामयाब नहीं होंगी, और हमारी सरकार झारखंड के हर कोने में विकास कार्य कर रही है।”

    कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने भी अपने संबोधन में कहा, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री केशव महतो कमलेश जी का नेतृत्व हमें मिला है। उनके नेतृत्व में पार्टी निश्चित रूप से और भी सशक्त होगी। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि जामताड़ा जिले के हर कार्यकर्ता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे और आने वाले चुनावों में पार्टी को एक नई ऊँचाई पर ले जाएंगे। महिलाओं और युवाओं को संगठन में और भी सशक्त रूप से जोड़ा जाएगा, जिससे पार्टी की बुनियाद और मजबूत हो सके।”

    प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश ने भी अपने संबोधन में कहा, “आपके विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने इस अल्प अवधि में अद्वितीय कार्य किए हैं। महागठबंधन की सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है, और हमें गर्व है कि कांग्रेस नेतृत्व ने इरफान अंसारी पर इतना बड़ा भरोसा जताया है।”राहुल गांधी जी, खड़गे जी, वेणुगोपाल जी और मीर साहब ने डॉ. इरफान अंसारी पर बड़ा भरोसा जताया है। उनका काम करने का जज़्बा और ऊर्जा सराहनीय है, और वे अपने क्षेत्र के लिए निरंतर सक्रिय रहते हैं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए आह्वान किया कि वे एक-एक बूथ पर जाकर पार्टी को मजबूत करें और महागठबंधन के लिए अधिकतम समर्थन जुटाने का काम करें।

    अध्यक्ष महोदय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हर बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करें और महागठबंधन को विजयी बनाने के लिए जी-जान से काम करें।” उन्होंने संथाल परगना क्षेत्र की सभी सीटों पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी से चर्चा के बाद एक मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपिका बेसरा और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिससे यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजन को लेकर आहूत ब्रीफिंग संपन्न
    Next Article स्वच्छता ही सेवा अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में अधिकारियों एवं अन्य सभी को दिलाया गया स्वच्छता शपथ

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    June 5, 2026

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    June 5, 2026

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ‘ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का सफल आयोजन

    विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर में “ग्रीनाथॉन – वॉक फॉर एनवायरमेंट” का आयोजन

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.