व्यय प्रेक्षक श्री प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में सहायक व्यय प्रेक्षकों का आहुत बैठक संपन्न; दिए गए विभिन्न दिशा निर्देश आज दिनांक 04.11.2024 को व्यय प्रेक्षक 08 नाला एवं 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र श्री प्रकाश चौधरी के द्वारा सहायक व्यय प्रेक्षकों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श कर आवश्यक एवं समुचित दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने बैठक के क्रम में निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पार्टी द्वारा आयोजित की जाने वाली रैली की सूचना दो दिन पहले सूचित करने के निमित्त निर्वाची पदाधिकारी 08 नाला एवं 09 जामताड़ा से पत्राचार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा…
Author: Nizam Khan
विधानसभा चुनाव प्रभारी पद से विनोद सिंह की छुट्टी, भरत सिंह को मिली जिम्मेदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी के घाटशिला विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद सिंह को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया है l उनके स्थान पर भरत सिंह को विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया है l मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंडी चरण साव एवं विधानसभा संयोजक शिव रतन अग्रवाल की शिकायत के उपरांत प्रदेश नेतृत्व ने ये कठोर निर्णय लिया है l बताया जाता है कि जिला अध्यक्ष एवं संयोजक विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद सिंह के कार्यशैली…
मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत कल गांधी मैदान में फैंसी बैडमिंटन कार्यक्रम का होगा आयोजन विधानसभा (आम) निर्वाचन, 2024 के निमित्त मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत कल दिनांक 05.11.2024 को जिले के गांधी मैदान में फैंसी बैडमिंटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के विभिन्न आयुवर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे एवं आगामी 20 नवंबर को अधिकतम मतदान हेतु जिलेवासियों के बीच जागरूकता फैलाएंगे।
साइबर क्राइम के अपराध में जमुई साइबर थाना के पुलिस ने शिकारीपाड़ा पुलिस के सहयोग से एक युवक को किया गिरफ्तार शिकारीपाड़ा/दुमका/ शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सोनाढाप गांव से जमुई साइबर थाना बिहार के पुलिस ने शिकारीपाड़ा पुलिस के सहयोग से साइबर अपराध में संलिप्त के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम जाहिद अंसारी बताया जा रहा हैं जो शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सोनाढाप गांव का रहने वाला है, सोमवार को गिरफ्तार युवक को थाने से जमुई साइबर थाना और शिकारीपाड़ा पुलिस के द्वारा दुमका ले जाया गया। साइबर थाना जमुई बिहार से आए पुलिस…
शिकारीपाड़ा के अंतरराज्यीय चेक पोस्टलोड़ी पहाड़ी से एफएसटी और एसएसटी टीम ने 5,97,600रु किया जब्त शिकारीपाड़ा/दुमका/ विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर शिकारीपाड़ा में बनाए गए अंतरराज्यीय चेक पोस्ट लोड़ी पहाड़ी से शिकारीपाड़ा के एफएसटी और एसएसटी टीम ने सोमवार की सुबह 7 लोगों से कुल 5,97,600 रु जप्त किया है| बताया जा रहा है ये रुपया मवेशी व्यापारियों का है जो मवेशी खरीदने के लिए पश्चिम बंगाल से टोटो पर शिकारीपाड़ा के सरस डंगाल हटिया आ रहे थे| हटिया आने के क्रम में लोड़ी पहाड़ी चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान कुल 5 लाख 97 हजार 600 रुपया…
सांसद पप्पू यादव ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता से डा. अजय को जीताने की अपील की पप्पू यादव ने विभिन्न समाज के लोगो के साथ की बैठक जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के पक्ष में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी के जनता से वोट देने की अपील की. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के साथ बैठक किया एवं रणनीति पर चर्चा की. पप्पू यादव ने आज काशीडीह, टुईलाडुंगरी, बर्मामाइन्स, जोजोबेड़ा, रामदीन बागान, जेम्को, भुईंयाडीह और सिदगोड़ा में बैठक की. इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि डा. अजय किसी परिचय के मोहताज…
भय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार का दौर खत्म होगाःसरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने सोमवार को दावा किया कि एनडीए ना सिर्फ जमशेदपुर पश्चिमी बल्कि तमाड़ सीट भी बड़े अंतर से जीतने जा रही है. वेद व्यास निषाद चेतना समिति की तरफ से मिलानी हॉल में सरयू राय के समर्थन में निषाद सम्मेलन में सरयू राय ने कहा कि अब जब आपने हमें समर्थन दे दिया तो वह यह मान कर चल रहे हैं अब उनकी जीत सुनिश्चित है. सरयू राय ने कहा कि बस्तियों में एक खतरनाक काम…
सामान्य प्रेक्षक 08 नाला विधानसभा अभिजित सिंह , सामान्य प्रेक्षक 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र महिंदर पाल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय की उपस्थिति में मतदान पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन संपन्न आज दिनांक 04.11.2024 को एनआईसी वीडियो कांफ्रेंसिंग सभागार में सामान्य प्रेक्षक 08 नाला विधानसभा श्री अभिजित सिंह (भा०प्र०से०), सामान्य प्रेक्षक 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र श्री महिंदर पाल (भा०प्र०से०) एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की उपस्थिति में मतदान पदाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों/कर्मियों का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिसमें जामताड़ा जिला अंतर्गत दोनों विधानसभा 08…
विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर आज नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपरा में प्रथम मतदान पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण आज दिनांक 04.11.2024 को नव निर्मित, पॉलीटेक्निक कॉलेज में प्रथम मतदान अधिकारी (P-I) को विधानसभा आम चुनाव के निमित्त प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के क्रम में सभी को बताया गया कि चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने में मतदान पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से सभी को चुनाव से जुड़े उनके कार्यों एवं दायित्वों के बारे में भलीभांति अवगत कराया गया। उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम…
मून सिटी, राजीव पथ, शर्मा लाइन, पारडीह, चंद्रावती नगर में सरयू राय का जनसंपर्क *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार श्री सरयू राय ने सोमवार को मून सिटी, राजीव पथ, शर्मा लाइन, पारडीह, शंकोसाई रोड नंबर 5, रोड नंबर 1, रामनगर, केंदुकोचा समेत कई इलाकों में पदयात्रा की. प्रायः हर इलाके के लोगों ने उनसे पानी, बिजली और साफ-सफाई की समस्या के बारे में बताया. लोगों ने कहा कि हम लोग पानी के लिए बेहद परेशान हैं. साफ-सफाई तो होती ही नहीं. इस पर श्री राय ने उन्हें समझाया और कहा कि जो होगा, चुनाव के बाद ही…
