Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    बोकारो में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से आम लोग दहशत में थे। महिलाएं घर से निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस कर रही थीं, वहीं पुलिस के लिए भी यह गिरोह बड़ी चुनौती बना हुआ था। लेकिन अब बोकारो पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।

    बोकारो पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चेन स्नैचिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर छीने गए सोने के गहने, नकदी और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह पिछले कई वर्षों से बेहद शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था और झारखंड के बोकारो, रामगढ़, गिरिडीह और धनबाद समेत पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी चेन स्नैचिंग की कई घटनाओं में शामिल रहा है। बोकारो पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक जांच टीम की गठन किया गया था जिसमें बोकारो सिटी डीएसपी चास सीडीपीओ बेरमो एसडीपीओ शामिल थे

    जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मुख्य आरोपी भोला दास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने पिछले दो महीनों में अकेले छह चेन स्नैचिंग की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने गिरोह के अन्य 3 सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजू दास, गजनी सिंह और बिंटू कुमार सिंह समेत कुल पांच आरोपी शामिल हैं।
    पुलिस कि माने तो गिरोह वारदात से पहले इलाके की रेकी करता था, फिर मोटरसाइकिल से महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो जाता था। छीने गए गहनों को सर्राफों दुकानदार के माध्यम से बेच दिया जाता था।

    गिरोह के तार झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अन्य राज्यों से भी जुड़े मिले हैं।
    बोकारो पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से झारखंड के कई जिलों और पड़ोसी राज्यों में दर्ज कई चेन स्नैचिंग मामलों का एक साथ खुलासा हुआ है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और बाकी बरामदगी के लिए विभिन्न राज्यों में छापेमारी कर रही है। बोकारो पुलिस अधीक्षक की माने तो जल्द ही शेष मामलों का भी खुलासा कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    Related Posts

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    August 19, 2026

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    August 19, 2026

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    August 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अयोध्या से घूस लेने राजस्थान के सीकर पहुंचे 3 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने रुपयों के साथ पकड़ा, हुए सस्पेंड

    मुंबई बंदरगाह के पास मक्के की खेप से 300 करोड़ की 55 किलो मेथ जब्त, पाकिस्तान से जुड़े ड्रग सिंडिकेट पर शिकंजा

    मध्य अफ्रीकी गणराज्य में बड़ा हादसा, सोने की खदान धंसी, 30 की मौत, कई मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    कोलकाता में बड़ा हादसा : पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 की मौत, 6 घायल, अब तक 80 का रेस्क्यू

    पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार

    जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा गहराया, होटल अलकोर-रामादा के सामने सड़क पर पहुंचा खरकई का पानी

    धनबाद SSP प्रभात कुमार का जलवा, देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में नाम

    बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, राहत कार्य तेज करने का निर्देश

    जमशेदपुर में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, निचले इलाकों में रात में सावधानी जरूरी : सरयू राय

    हाथी मानव संघर्ष के स्थायी समाधान को लेकर सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.