बोकारो वायरल वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरक्षी पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित।
राष्ट्र संवाद संवादाता
बता दे कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक को वर्दी पहने पुलिसकर्मी और उनके साथ एक अन्य युवक के द्वारा एक युवक की पिटाई गई है यह वीडियो बोकारो के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत नया मोड़ के समीप पेट्रोल पंप के नजदीक की है और यह घटना बुधवार देर शाम की है इसमें मार खा रहा युवक स्थानीय हैसाबातु मुखिया का पुत्र है और इस युवक को पीट रहे पुलिसकर्मी सिटी थाना का सिपाही और उसका पुत्र है।
इस मामले में मार खा रहा युवक की ओर से सिटी थाने में प्राथमिकी गई इसके विरुद्ध पुलिस अधीक्षक बोकारो के द्वारा आरक्षी पुलिस इकरार खान को निलंबित किया गया है मारपीट का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है जिस पर पुलिस अनुसंधान कर रही है।

