Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मून सिटी, राजीव पथ, शर्मा लाइन, पारडीह, चंद्रावती नगर में सरयू राय का जनसंपर्क
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मून सिटी, राजीव पथ, शर्मा लाइन, पारडीह, चंद्रावती नगर में सरयू राय का जनसंपर्क

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मून सिटी, राजीव पथ, शर्मा लाइन, पारडीह, चंद्रावती नगर में सरयू राय का जनसंपर्क

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के उम्मीदवार श्री सरयू राय ने सोमवार को मून सिटी, राजीव पथ, शर्मा लाइन, पारडीह, शंकोसाई रोड नंबर 5, रोड नंबर 1, रामनगर, केंदुकोचा समेत कई इलाकों में पदयात्रा की. प्रायः हर इलाके के लोगों ने उनसे पानी, बिजली और साफ-सफाई की समस्या के बारे में बताया. लोगों ने कहा कि हम लोग पानी के लिए बेहद परेशान हैं. साफ-सफाई तो होती ही नहीं. इस पर श्री राय ने उन्हें समझाया और कहा कि जो होगा, चुनाव के बाद ही होगा.

    गुरुद्वारा रोड, वास्तु विहार में उन्होंने पदयात्रा के दौरान लोगों से अपील की कि वे इस बार के चुनाव में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें. वो जब वोट करेंगे तो उनकी वोट के चोट से एक शानदार सरकार बनेगी. वोट नहीं करने से ठीक सरकार नहीं बनेगी.

    शाम में मिलानी हॉल में श्री राय ने निषाद समाज के लोगों के साथ बैठक की और उनसे सहयोग की अपील की. फिर कदमा में उलियान डिस्पेंसरी के सामने उन्होंने ईसीसी फ्लैटवासियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को समझा. श्री राय ने सभी लोगों से अपने लिए वोट की अपील की. शिव पथ, भाटिया बस्ती में उन्होंने बस्तीवासियों संग बैठक की और सहयोग मांगा. कई लोगों ने उन्हें विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी की. श्री राय ने उन्हें सुना और चुनाव के बाद इस पर गंभीरता से ध्यान देने की बात कही. देर शाम मानगो के वाटिका ग्रीन सिटी और चंद्रावती नगर में अपार्टमेंट में रहने वालों के साथ श्री राय ने बैठक की. यहां उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी भ्रम या भुलावे में न रहें क्योंकि इस बार जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा में कमल ही सिलेंडर और सिलेंडर ही कमल है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजनीति सत्ता या शासन में भागीदारी नहीं बल्कि जनसमस्याओं को दूर करने और शासन में जनभागीदारी बढ़ाने का है माध्यम: शिव शंकर सिंह
    Next Article विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर आज नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज, पाथरचपरा में प्रथम मतदान पदाधिकारी को दिया गया प्रशिक्षण

    Related Posts

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.