Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद पप्पू यादव ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता से डा. अजय को जीताने की अपील की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सांसद पप्पू यादव ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता से डा. अजय को जीताने की अपील की

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद पप्पू यादव ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता से डा. अजय को जीताने की अपील की

    पप्पू यादव ने विभिन्न समाज के लोगो के साथ की बैठक

    जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के पक्ष में पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी के जनता से वोट देने की अपील की. उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर लोगों के साथ बैठक किया एवं रणनीति पर चर्चा की. पप्पू यादव ने आज काशीडीह, टुईलाडुंगरी, बर्मामाइन्स, जोजोबेड़ा, रामदीन बागान, जेम्को, भुईंयाडीह और सिदगोड़ा में बैठक की. इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि डा. अजय किसी परिचय के मोहताज नहीं, उन्होंने हमेशा ईमानदारी से काम किया है. उनकी छवि काम करने वाले जनप्रतिनिधि के रुप में है, अगर जमशेदपुर की जनता ने समर्थन दिया तो निश्चित रुप से वो सुरक्षित एवं विकसित जमशेदपुर का लोगों का सपना को पूरा करेंगे. यह चुनाव स्वभिमान की लड़ाई है. यह लड़ाई भ्रष्टाचार और एक परिवार के आतंक के खिलाफ है. 25 वर्षों से एक परिवार के आतंक से मुक्ति के लिए जमशेदपुर पूर्वी की जनता को एकजुटता दिखानी होगी और डा. अजय कुमार को भारी बहुमत जीताना होगा.

    भाजपा करती है नफरत की राजनीति

    पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा समाज को बांटने एवं सत्ता हासिल करने में विश्वास करती है. 2024 का विधानसभा आदिवासियों मुलवासियों की अस्मिता व स्वभिमान की लड़ाई है. जल,जंगल और जमीन बचाने की लड़ाई में जनता को निर्णय लेना होगा.
    पप्पू यादव ने दरबार साहिब में लगाई हाजिरी

    पप्पू यादव ने साकची गुरुद्वारा में माथा टेका इस दौरान सिख समाज के लोगों ने अंगवस्त्र देकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया. मौके पर पप्पू यादव ने सिख समाज से कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार को समर्थन देने की अपील की. उन्होंने कहा कि सिख समाज हमेशा जनसेवा की भावना से कार्य करता है. सीजीपीसी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र सहित समाज के लिए लगातार कार्य किया जाता है. जिसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम है. उन्होंने ईमानदार,शिक्षित एवं सर्वसुलभ डा. अजय कुमार को जीताने की अपील की. इस अवसर पर विजय यादव,परिवंदर सिंह,राकेश साहू,विनोद यादव,गोपाल यादव,सुरेश राय,योगेन्द्र यादव,सुभाष यादव,विनोद यादव,भूषण यादव,सुनील यादव, संजीव श्रीवास्तव और ज्योतिष यादव मुख्य रुप से उपस्थित थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभय, भ्रष्टाचार, आतंक और अत्याचार का दौर खत्म होगाःसरयू राय
    Next Article शिकारीपाड़ा के अंतरराज्यीय चेक पोस्टलोड़ी पहाड़ी से एफएसटी और एसएसटी टीम ने 5,97,600रु किया जब्त

    Related Posts

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.