डा. अजय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना का मुआयना किया,जुस्कों के पदाधिकारियों से की बात, मोहरदा जलापूर्ति पाइप लाइन जल्द दुरुस्त करने कहा जमशेदपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार को रविवार को शिकायत मिली कि मोहरदा पंप से पानी की आपूर्ति के लिए उपयोग की जाने वाली तीन पाइपें टूट गई हैं, जिसके कारण क्षेत्रों के लोगों को पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. सुचना प्राप्त होने के बाद डा. अजय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना का मुआयना किया. जुस्कों के पदाधिकारियों से बात की एवं जल्द पाइप लाईन को दुरुस्त करने को कहा ताकि क्षेत्र के लोगों को पानी मिल…
Author: Nizam Khan
सीजीपीसी के सेंट्रल दीवान में सम्मानित और पुरस्कृत किए गए विद्यालय, सभायें और जत्थेबंदियां *नगर कीर्तन प्रतिभागिता में मानगो स्कूल ने बाजी मारी, साकची संयुक्त रूप से रहा पहले स्थान पर, नामदा बस्ती स्कूल भी रहा अव्वल* *कोल्हान की संगत और सभी कमिटियों के सहयोग से नगर कीर्तन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा: भगवान सिंह* राष्ट्र संवाद संवाददाता पिछले दिनों 15 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु साहब के सम्मान में निकाले गए नगर कीर्तन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों, जत्थों और अन्य जत्थेबंदियों को सेंट्रल दीवान…
मंडल समिति परसूडीह में 23 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर 17 नवंबर – जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत परसूडिह स्थित मंडल समिति व वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में समिति के भवन पर 23 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दो महिला रक्तदाता के साथ 55 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके पुण्य का भागीदार बने। मौके पर पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार , जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंन्हा,जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, मुखिया सिनी सोरेन, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह आदि उपस्थित थे। रक्तदान जैसे कार्यक्रम…
बन्ना गुप्ता ने किया पूर्णिमा नीरज सिंह एवं अजय दुबे के लिए चुनाव प्रचार *बन्ना गुप्ता ने झरिया -धनबाद की जनता से किया इंडिया गठबंधन को जिताने की अपील* कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए धनबाद- झरिया के दौरे पर हैं. इंडिया गठबंधन के स्टार प्रचारक के रुप में बन्ना गुप्ता ने झरिया में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा को जमकर ललकारा. उन्होंने अपने शायराना अंदाज में कहा कि दरिया तेरी अब खैर नही/बूंदों ने बगावत कर ली है/नादान ना समझ बुजदिल इनको/लहरों ने बगावत कर ली है/हम परवाने हैं…
राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है, चुनाव तो महज औपचारिकता है : अर्जुन मुंडा राष्ट्र संवाद संवाददाता देवघर। सारठ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को हरिपुर (सारठ प्रखंड) पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपके उत्साह को देख कर कह सकता हूं कि 20 तारीख को चुनाव महज औपचारिता होगी। राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है। सारठ के झामुमो प्रत्याशी, एक तरफ इनका नाम है और दूसरी तरफ राज्य सरकार के लोगों को चूना लगा रही है।…
टाटा स्टील जमशेदपुर के सेंट्रल वेयरहाउस को मिला सीआईआई-आईजीबीसी नेट जीरो एनर्जी रेटिंग और प्रमाणपत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 नवंबर, 2024: सतत विकास की दिशा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, टाटा स्टील के ग्रुप स्ट्रैटेजिक प्रोक्योरमेंट के तहत सेंट्रल वेयरहाउस जमशेदपुर को 14 नवंबर को बेंगलुरु के बेंगलुरु इंटरनेशनल एग्जीबिशन सेंटर (बीआईईसी) में आयोजित ग्रीन बिल्डिंग कांग्रेस 2024 (जीबीसी 2024) में प्रतिष्ठित भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) नेट जीरो एनर्जी रेटिंग और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। आईजीबीसी द्वारा किए गए गहन ऑडिट में इस वेयरहाउस की ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को…
आईएफएससी एशियन यूथ स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2024 धूमधाम से संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) स्पोर्ट क्लाइंबिंग अकादमी में आईएफएससी एशियन यूथ स्पोर्ट क्लाइंबिंग चैंपियनशिप 2024 का चौथा और अंतिम दिन बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ। यह आयोजन आईएफएससी एशिया काउंसिल और इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें 13 एशियाई देशों के एथलीटों ने अपने कौशल और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। स्पीड क्लाइंबिंग स्पर्धाओं ने न केवल रोमांच बढ़ाया, बल्कि खेल चढ़ाई के विकास और एशिया में उभरती नई प्रतिभाओं की चमक को भी दर्शाया। तो चलिए जानते हैं…
रक्तदान के क्षेत्र में माताजी आश्रम हाता का स्थान पूरे जिले में अग्रणी – डा. ए के लाल माताजी आश्रम में 15 वां रक्तदान शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका प्रखंड अंतर्गत हाता स्थित माताजी आश्रम हाता के द्वारा 15 वा रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। पूर्व सिविल सर्जन डाक्टर ए के लाल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर रक्त दान शिविर का उदघाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि रक्त दान एक महादान है। रक्त दान के प्रति आम लोगों में जागरूकता पैदा करने का श्रेय माताजी आश्रम तथा संचालक सुनील कुमार दे और उनके टीम…
नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की पुण्यतिथि मनाई गई एवं उनके तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । इस अवसर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे ने कहा की लाला लाजपत राय भारत के एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे। इन्हें पंजाब केसरी भी कहा जाता है। इन्होंने पंजाब नैशनल बैंक और लक्ष्मी बीमा कम्पनी की स्थापना भी की थी ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में गरम दल के तीन प्रमुख नेताओं लाल-बाल-पाल में से एक थे। इस अवसर…
आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मिहिजाम के डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I मौके पर विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा, प्राचार्या चंदा मिश्रा और उप प्राचार्या सीमा राऊत ने विद्यार्थियों को मताधिकार के महत्व को समझाते हुए मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली विद्यालय प्रांगण से होकर स्थानीय मुहल्ला और मिहिजाम – रुपनारायणपुर मुख्य मार्ग के पेट्रोल पंप तक निकाली गई I इस रैली में मतदाता जागरुकता से संबंधित नारे लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या चंदा मिश्रा के संदेश के साथ हुई।…
