Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी के सेंट्रल दीवान में सम्मानित और पुरस्कृत किए गए विद्यालय, सभायें और जत्थेबंदियां
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सीजीपीसी के सेंट्रल दीवान में सम्मानित और पुरस्कृत किए गए विद्यालय, सभायें और जत्थेबंदियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीजीपीसी के सेंट्रल दीवान में सम्मानित और पुरस्कृत किए गए विद्यालय, सभायें और जत्थेबंदियां

    *नगर कीर्तन प्रतिभागिता में मानगो स्कूल ने बाजी मारी, साकची संयुक्त रूप से रहा पहले स्थान पर, नामदा बस्ती स्कूल भी रहा अव्वल*

    *कोल्हान की संगत और सभी कमिटियों के सहयोग से नगर कीर्तन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा: भगवान सिंह*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पिछले दिनों 15 नवंबर को सोनारी गुरुद्वारा साहिब से गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के मौके पर गुरु साहब के सम्मान में निकाले गए नगर कीर्तन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों, जत्थों और अन्य जत्थेबंदियों को सेंट्रल दीवान में पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया, जिसमे गुरु नानक स्कूल, मानगो ने हाई व मिडल दोनों श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने का गौरव प्राप्त किया जबकि गुरु नानक साकची मिडल स्कूल श्रेणी में मानगो के साथ संयुक्त विजेता बना। धार्मिक स्कूल श्रेणी में नामदा बस्ती धार्मिक स्कूल अव्वल रहा।
    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) द्वारा रविवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में सजाये गए सेंट्रल दीवान में विभिन्न गुरुद्वारा कमिटियों के प्रतिनिधि, स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा, अकाली दल समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    स्त्री सत्संग सभा में सीताराम डेरा के जत्थे को प्रथम घोषित किया गया जबकि टेल्को द्वितीय एवं आज़ादबस्ती और नामदा बस्ती संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
    सेंट्रल दीवान के मंच का संचालन सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह ने किया। इस मौके पर साकची गुरुद्वारा साहिब में नगर कीर्तन में सेवा करने वाले और नगर कीर्तन को सफल बनाने वाले विभिन्न जत्थे, विद्यालय, संस्थाएं समेत कई लोगों को सेंट्रल दिवान में सम्मानित कर अभिनंदन किया गया। अतिथि के रूप में साकची गुरुद्वारा पहुंचे शहर के पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) मनोज ठाकुर ने शोभा यात्रा के प्रतिभागियों को सम्मान और पुरस्कृत किया। इस अवसर पर बोलते हुए मनोज ठाकुर जमशेदपुर के सिखों और सीजीपीसी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जमशेदपुर के सिख प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने बड़े ही सुनियोजित तरीके और सलीके से नगर कीर्तन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया। मनोज ठाकुर ने जोर देकर कहा जिस प्रकार नगर कीर्तन में सफाई और अनुशासन का ध्यान रखा गया, यह काबिल-ए-तारीफ़ और प्रेरित करने वाला है।
    सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कोल्हान की संगत का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगत और सभी गुरुद्वारा कमिटियों के सहयोगात्मक सक्रियता के कारण इस वर्ष भी नगर कीर्तन ऐतिहासिक रूप से सफल हो पाया है, इसका सारा श्रेय केवल और केवल कोल्हान की साध संगत को जाता है।
    महासचिव अमरजीत सिंह ने नगर कीर्तन और सेंट्रल दीवान की पूरी रूप रेखा संगत के सम्मुख रखी जबकि चेयरमैन सरदार शैलेंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस बार संगत पालकी साहिब के पीछे चलते हुए एक अनुशासनात्मक उदाहरण पेश किया है।
    सम्मान समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम से पूर्व अरदास उपरांत सुबह 10 बजे से सेंट्रल दीवान सजा जहाँ बीबी रविन्द्र कौर, हजूरी रागी संदीप सिंह साकची वाले के अलावा प्रचारक हरप्रीत सिंह वडाला ने संगत को गुरु ग्रन्थ साहिब की बाणी से निहाल किया।
    साढ़े बारह बजे से पुरस्कार वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ जहाँ सभी को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। तरनप्रीत सिंह बन्नी को पालकी साहिब के सटीक देख रेख के लिए जबकि अकाली दल, विभिन्न स्त्री सत्संग सभा, कीर्तनी जत्थे, सेंट्रल सिख नौजवान सभा और अन्य को पुरस्कृत किया गया।
    खचाखच भरे साकची गुरुद्वारा के दरबार के मुख्य हॉल में प्रधान भगवान सिंह के अलावा चेयरमैंन सरदार शैलेंद्र सिंह, चेयरमैंन गुरमीत सिंह तोते, साकची के प्रधान निशान सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, परमजीत सिंह काले, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुखविंदर सिंह राजू, परविंदर सिंह सोहल, परमजीत सिंह रौशन, सोनारी के प्रधान तारा सिंह, शमशेर सिंह सिद्धू, सतनाम सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह छिंदे, हरदीप सिंह छनिया, जसपाल सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, जसवंत सिंह जस्सू, सुखवंत सिंह सुक्खू, कुलविंदर सिंह पन्नू, अर्जुन सिंह वालिया, गुरशरण सिंह, जगतार सिंह नागी, हरविंदर सिंह मंटू, अवतार सिंह, अकाली दल के सुखदेव सिंह खालसा, रविंदर सिंह, सेंट्रल स्त्री सत्संग सभा की प्रधान रविंदर कौर, कमलजीत कौर सहित कई लोगों ने मुख्यरूप से सेंट्रल दीवान में हाजरी भरी।
    नगर कीर्तन के विजेता इस प्रकार हैं।
    *विधालय (हाई स्कूल):* 1 मानगो, 2 साकची, 3 टिनप्लेट,
    *विधालय (मिडिल स्कूल):* 1 साकची और मानगो, 2 बर्मामाइंस, 3 रिफ्यूजी कॉलोनी,
    *धार्मिक विधालय:* 1 नामदा बस्ती, 2 किताडीह, 3 टेल्को,
    *(स्त्री सत्संग सभा):* 1 सीतारामडेरा, 2 टेल्को, 3 आजादबस्ती और नामदा बस्ती।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंडल समिति परसूडीह में 23 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
    Next Article डा. अजय ने मोहरदा जलापूर्ति योजना का मुआयना किया,जुस्कों के पदाधिकारियों से की बात, मोहरदा जलापूर्ति पाइप लाइन जल्द दुरुस्त करने कहा

    Related Posts

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    June 3, 2026

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    June 3, 2026

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    स्पॉन्सरशिप योजना से अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्चों को जोड़ने के निर्देश

    विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस

    नगरी गांव में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, चार ट्रैक्टर जब्त

    एसआईआर अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.