Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मिहिजाम के डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मिहिजाम के डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आसन्न विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मिहिजाम के डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया I मौके पर विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा, प्राचार्या चंदा मिश्रा और उप प्राचार्या सीमा राऊत ने विद्यार्थियों को मताधिकार के महत्व को समझाते हुए मतदाता जागरुकता रैली निकाली।
    रैली विद्यालय प्रांगण से होकर स्थानीय मुहल्ला और मिहिजाम – रुपनारायणपुर मुख्य मार्ग के पेट्रोल पंप तक निकाली गई I इस रैली में मतदाता जागरुकता से संबंधित नारे लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या चंदा मिश्रा के संदेश के साथ हुई। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विद्यालय के बच्चों को अपने माता पिता को वोट देने के लिए अनुरोध करने को कहा। विद्यालय के सचिव नंदलाल शर्मा ने कहा कि मताधिकार के प्रयोग के संदेश को अपने गांव पड़ोस और मोहल्ले तक पहुंचाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने घरों से निकलकर 20 नवंबर को विधान सभा चुनाव में मतााधिकार का प्रयोग कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूरी प्रदान करें।
    उप प्राचार्या सीमा राऊत ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर बल देते हुए पहले मतदान फिर जलपान जैसा संदेश अपने छात्रों के माध्यम से अभिभावकों और स्थानीय मतदाताओं को दिया I नर्सरी शिक्षिका सीमा कुमारी ने देश तरक्की तभी करेगा, हर वोटर जब वोट करेगा, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो जैसे नारे लगाए।
    इस अवसर पर शिक्षिका बबीता कुमारी,अनिता कुमारी,गणित शिक्षिका बबीता कुमारी,नीतू ठाकुर, अंकिता बर्मन,रिया शर्मा,निकिता वर्मा, सुप्रिया कुमारी, निशा मिश्रा,ऑफिस क्लर्क श्वेता वर्मा, कर्मी संजू कुमारी, रीतू कुमारी सहित डॉ नागेन्द्र सिन्हा विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगामी 20 नवंबर को अपने परिजनों संग बढ़ चढ़ करें मतदान
    Next Article राष्ट्र संवाद headlines

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.