Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है, चुनाव तो महज औपचारिकता है : अर्जुन मुंडा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है, चुनाव तो महज औपचारिकता है : अर्जुन मुंडा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है, चुनाव तो महज औपचारिकता है : अर्जुन मुंडा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    देवघर। सारठ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रणधीर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रविवार को हरिपुर (सारठ प्रखंड) पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपके उत्साह को देख कर कह सकता हूं कि 20 तारीख को चुनाव महज औपचारिता होगी। राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है। सारठ के झामुमो प्रत्याशी, एक तरफ इनका नाम है और दूसरी तरफ राज्य सरकार के लोगों को चूना लगा रही है। झामुमो ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रही है, जो यहां की रोटी-बेटी और माटी के साथ समझौता कर रही है। कांग्रेस के लोगों ने देश के साथ समझौता किया है। फिर भी बेशर्मी की हद पार कर ये लोग वोट मांग रहे है। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री के पीए के घर 35 करोड़ मिलता है। यह जनता का पैसा है। ऐसे में झामुमो-कांग्रेस को वोट मांगने का अधिकार नहीं है। रोजगार की आवश्यकता को सरकार पूरा नहीं कर पा रही है। आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भारत सरकार पोषण के लिए अनाज देती है, लेकिन राज्य सरकार उनसे भी दो हजार प्रति माह वसूलती है। जब नवजात का पैसा ये खा सकते हैं तो किसी को भी लूट सकते हैं। बालू पर ग्राम सभा का अधिकार है। लेकिन स्थानीय लोगों को घर बनाने के लिए बालू नहीं मिल रहा है। गरीबों को केंद्र सरकार हर माह राशन देती है, लेकिन गरीबों का अनाज भी ये खा जाते हैं। अब जनता की बारी है, राज्य में भ्रष्टाचार करने वाले को बाहर करें। जनसभा में प्रत्याशी रणधीर सिंह ने अपने 10 साल के कार्यकाल की उपलब्घियां गिनाई। उन्होंने कहा कि इस बार जीते तो सारठ को अनुमंडल बनाएंगे और मेडिकल कॉलेज, बीएड कॉलेज के साथ सारठ को रेल लाइन से भी जोड़ेंगे। जनसभा में विधानसभा प्रभारी संजीव जेजवाड़े, महामंत्री पंकज सिंह भदौरिया, नारायण चंदेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता, चांदो मंडल मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील जमशेदपुर के सेंट्रल वेयरहाउस को मिला सीआईआई-आईजीबीसी नेट जीरो एनर्जी रेटिंग और प्रमाणपत्र
    Next Article बन्ना गुप्ता ने किया पूर्णिमा नीरज सिंह एवं अजय दुबे के लिए चुनाव प्रचार

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.