राष्ट्र संवाद संवाददाता देवघर: इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा ‘4 जुलाई शुक्रवार’ स्थानीय ‘आर एल सर्राफ स्कूल ‘ छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए वाटर स्टेशन (वाश बेसिन) का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार द्वारा किया गया ।यह इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा व सचिन कंचन मूर्ति साह के नेतृत्व में विद्यालय में यह कार्य किया गया वाश बेसिन से बच्चे हाथ धोने का सही तरीका जान पाएंगे । और उसका प्रयोग कर स्वास्थ्य और स्वच्छ रह सकेंगे ‘अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा व सचिन कंचन मूर्ति साह ने बताया कि इनर व्हील क्लब वाश बेसिन स्कूल…
Author: Nizam Khan
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने अपने टीम का युवा कांग्रेस के पूर्वी सिंहभूम जिला चुनाव हेतु नामांकन करवाया। जिसमें जिला अध्यक्ष के लिए रवि रंजन कुमार, नीरज कुमार, मुकेश यादव, जिला महासचिव के लिए गौतम साव, शिवाजी चटर्जी, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष के लिए सागर साहू, गोलमुरी प्रखंड अध्यक्ष के लिए विवेक कुमार सिंह, घाटशिला विधानसभा के लिए पियूष मंडल, जुगसलाई विधानसभा के लिए विष्णु साहू, का नामांकन किया गया। राकेश साहू ने बताया 6 जुलाई शाम 5 बजे तक नामांकन प्रतिक्रिया चलेगा। उसके बाद सदस्यता अभियान एवं वोटिंग की…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। नई शिक्षा नीति के अनुरूप झारखण्ड में इण्टरमीडिएट शिक्षा को महाविद्यालयों की शिक्षा से अलग करने के संबंध में राज्यपाल सचिवालय द्वारा प्रेषित एक निर्देशात्मक परिपत्र के कारण उन विद्यार्थियों के सामने जटिल समस्या उत्पन्न हो गई है, जो 12वीं की परीक्षा देने के लिए पूर्व से जैक में पंजीकृत हैं। चार महीने के बाद, दिसम्बर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। ऐसी स्थिति में राजभवन के निर्देश से 12वीं के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है। इस विकट समस्या का समाधान ढूंढने के…
दिशोंम झारखण्ड संवाददाता सिराज अंसारी जामताड़ा जामताड़ा: जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री रवि आनंद (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 25 से अधिक फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से न्याय की गुहार लगाई। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जनता दरबार में पेंशन, आवास, रोजगार, जाति प्रमाण-पत्र, भूमि विवाद, पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं करने, पशु शेड निर्माण, स्पॉन्सरशिप योजना, डीवीसी विस्थापन, पुनर्नियोजन, दीदी…
राष्ट्र संवाद, संवाददाता, जमशेदपुर साहित्यिक संस्था साहित्य कुंज की ओर से काव्य गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन बीएस पैलेस, रामनगर सोनारी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र देव प्रसाद (उपाध्यक्ष, तुलसी भवन) ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शशि प्रकाश सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथियों में वीणा पांडेय भारती, वीणा नंदनी, वसंत जमशेदपुरी, ब्रजेंद्र मिश्र एवं संस्था की संरक्षक प्रतिभा प्रसाद ‘कुमकुम’ की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर साझा विश्व कृतिमानधारी संग्रह “चंद्रविजय अभियान” के रचनाकार ब्रजेंद्र नाथ मिश्र एवं वीणा कुमारी नंदनी को सम्मान पत्र व पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। साहित्य कुंज के रचनाकारों…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की एक बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। बैठक में विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया। जिसमें बाबाधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यात्रा को सुगम , सुलभ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सबों से सुझाव आमंत्रित किये गये। बैठक में तय हुआ कि आगामी 13 जुलाई को यूनियन का जत्था बाबानगरी के लिए सुबह 7 बजे टेल्को लेबल ब्यूरो स्थित यूनियन कार्यालय से प्रस्थान करेगी। वहीं बाबाधाम से वापसी के पश्चात यूनियन परिसर में आगामी 28…
राष्ट्र संवाद संवाददाता अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पूर्वी सिंहभूम जिला के अंतर्गत आगामी रविवार को जुगसलाई के मेरिडियन होटल में “वैचारिकी” पुस्तक का लोकार्पण समारोह होने जा रहा है। पुस्तक विमोचन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्य उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रभारी अध्यक्ष वसंत कुमार गोस्वामी जी की उपस्थिति रहेगी। इस पुस्तक में गद्य खंड में कुल 33 रचनाएं हैं ,जबकि पद्य खंड में कुल 17 कविताएं हैं। पुस्तक में सात्विक भोजन के गुण, दूध में मिलावट और इसका दुष्प्रभाव ,ग्राहक के अधिकार , देवी अहिल्याबाई होलकर ,स्कूल की किताबों का मूल्य निर्धारण ,पर्यावरण संरक्षण, योग…
राष्ट्र संवाद संवाददाता करमाटांड प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट के विजयी टीम का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक, छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने विजयी टीम की प्रशंसा की और प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय विजेता फुटबाल खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाइयां बांटकर स्वागत किया गया। अतिथियों के द्वारा खिलाडियों, नोडल शिक्षक शंकर पंडित और विद्या सागर स्पोर्ट्स एकेडमी के निवास मंडल को प्रमाण पत्र, फाइल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि करमाटांड प्रखंड के…
मुहर्रम पर्व के अवसर पर समुचित विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में आगामी मुहर्रम पर्व 2025 के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में केंद्रीय शांति समिति की बैठक आहूत की गई। _*आपसी सद्भाव, भाईचारा एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम को मनाएं – उपायुक्त*_ बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) ने कहा कि मुहर्रम को मातम के रूप में मनाते हैं 10वें दिन शहादत के…
हेलमेट है ज़िंदगी की ढाल: कुंडहित थाना की सराहनीय पहल निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले के एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर कुंडहित थाना द्वारा एक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 20 मोटरसाइकिल चालकों को बिना हेलमेट पाए जाने पर रोका गया। लेकिन इस बार यह केवल एक साधारण जांच नहीं थी, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर एक प्रेरणादायक और मानवीय पहल थी। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने इन सभी वाहन चालकों को दंडित करने की बजाय पहले उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाया और कहा कि हेलमेट पहनना केवल कानूनी नियम नहीं, बल्कि आत्म-सुरक्षा का एक…
