Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करमाटांड के छात्रों ने जीता सुब्रतो कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत
    Breaking News झारखंड

    करमाटांड के छात्रों ने जीता सुब्रतो कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट, विद्यालय में हुआ भव्य स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    करमाटांड प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर में जिला स्तरीय सुब्रतो कप अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट के विजयी टीम का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक, छात्र- छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षिकाओं ने विजयी टीम की प्रशंसा की और प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। जिला स्तरीय विजेता फुटबाल खिलाड़ियों को माला पहनाकर और मिठाइयां बांटकर स्वागत किया गया। अतिथियों के द्वारा खिलाडियों, नोडल शिक्षक शंकर पंडित और विद्या सागर स्पोर्ट्स एकेडमी के निवास मंडल को प्रमाण पत्र, फाइल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि करमाटांड प्रखंड के बी पी ओ सावित्री किस्कू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जगन्नाथपुर के छात्रो ने सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल के अंडर 15 बालक वर्ग के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर करमाटांड प्रखंड और अपने जिला का नाम रौशन किया है। इस प्रकार की जीत से निश्चित ही छात्र छात्राओं में नयी ऊर्जा का संचार होता है।
    डुमरिया पंचायत के मुखिया बलदेव मरांडी ने कहा कि विद्यालय के छात्रों ने जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है इसके लिए विद्यालय के शिक्षक और छात्र बधाई के पात्र हैं। उन्होंने विद्यालय और छात्र छात्राओं के विकास के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक विद्यासागर ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास से मदद करते हैं। उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगन्नाथपुर के छात्र छात्रों की उपलब्धि से विद्यालय परिवार का मनोबल बढा है,मौके पर बी आर पी सरफराज, विद्या सागर सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप मंडल, सदस्य रौशन कुमार यादव, सदस्य राजीव कुमार मंडल, नोडल शिक्षक शंकर पंडित, एस एम सी अध्यक्ष छोटेलाल सोरेन, सहायक अध्यापक मोतीलाल पंडित,मोहन कुमार पंडित,अध्यापिका ख्रीस्टीना हेम्ब्रम सहित विद्यालय के बच्चे उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतंत्र और दस्तावेज़ों के बीच टकराहट उचित नहीं
    Next Article जुगसलाई मेरिडियन होटल में रविवार 6 जुलाई को “वैचारिकी’ पुस्तक का होगा लोकार्पण

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.