Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजभवन के निर्देश में संशोधन के लिए राज्य सरकार पहल करे:सरयू राय
    Breaking News झारखंड

    राजभवन के निर्देश में संशोधन के लिए राज्य सरकार पहल करे:सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। नई शिक्षा नीति के अनुरूप झारखण्ड में इण्टरमीडिएट शिक्षा को महाविद्यालयों की शिक्षा से अलग करने के संबंध में राज्यपाल सचिवालय द्वारा प्रेषित एक निर्देशात्मक परिपत्र के कारण उन विद्यार्थियों के सामने जटिल समस्या उत्पन्न हो गई है, जो 12वीं की परीक्षा देने के लिए पूर्व से जैक में पंजीकृत हैं। चार महीने के बाद, दिसम्बर में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। ऐसी स्थिति में राजभवन के निर्देश से 12वीं के छात्र-छात्राओं के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया है।

    इस विकट समस्या का समाधान ढूंढने के लिए जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर जमशेदपुर के अंगीभूत महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं इण्टरमीडिएट से जुड़े शिक्षकों के साथ उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय पर जरूरी बैठक हुई।

    बैठक में शामिल सभी प्राचार्यों ने इस पर सहमति जतायी कि राज्य सरकार राजभवन द्वारा जारी किए गए निर्देश में आंशिक संशोधन करने के लिए पहल करे।

    राजभवन के परिपत्र में सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि इस वर्ष से इण्टरमीडिएट की कक्षा के विद्यार्थियों को नहीं पढ़ाया जाएगा।

    यह निर्देश त्वरित प्रभाव से लागू किया जाएगा। इसके चलते उन विद्यार्थियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है जिन्होंने जैक से पंजीयन करा लिया है।

    बैठक में कहा गया कि राजभवन का यह आदेश लागू हो गया तो ऐसे बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा।

    बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार, शिक्षा विभाग और राज्यपाल से अनुरोध कर राज्यपाल के आदेश में ऐसा संशोधन करवा दिया जाय जिससे कि 12वीं के विद्यार्थी इससे प्रभावित न हो और बच्चे-बच्चियाँ जिस महाविद्यालय में अपना नामांकन करा लिया है वहीं से उनकी 12वीं की पढ़ाई पूरी हो सके। वैसे विद्यार्थी जो 11वीं कक्षा की पढ़ाई में असफल हो गए हैं उनके लिए भी विशेष व्यवस्था करनी होगी तथा राज्यपाल के आदेश सभी विश्वविद्यालयों पर लागू हो लेकिन 12वीं के विद्यार्थी को इससे अलग रखा जाय।

    विधायक सरयू राय ने बैठक के बीच में ही उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह के साथ ही राज्यपाल के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी, स्कूली शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा सचिव राहुल पुरवार से दूरभाष पर बातचीत किया।

    इन तीनों वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने सरयू राय के प्रस्ताव पर सहमति जताई।

    इस बैठक में मुख्य रूप से डॉ॰ अमर सिंह, प्राचार्य, जमशेदपुर को-आपरेटिव कालेज, डॉ॰ एस पी महालिक, प्राचार्य, जमशेदपुर वर्कर्स कालेज, डा॰ विजय कुमार पीयुष, प्राचार्य, ए बी एम कालेज, डॉ॰ वीणा प्रियदर्शिनी, प्राचार्य, जमशेदपुर ग्रेजुएट कालेज, डॉ॰ छगन अग्रवाल, इंटरमीडिएट इंचार्ज, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, डॉ॰ भूषण कुमार सिंह, डॉ॰ मनोज कुमार साव, डॉ॰ अर्चना सिन्हा, डॉ॰ सुशांत कुमार, प्रो॰ प्रतिभा रानी मिश्रा, कर्मचारी संघ के नेता नीतीश कुमार, डॉ॰ अरुंधति डे के साथ ही विधायक सरयू राय के शिक्षा प्रतिनिधि एस पी सिंह, उच्च शिक्षा प्रतिनिधि, पवन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त रवि आनंद के जनता दरबार में 25 से अधिक फरियादियों ने लगाई गुहार, कई समस्याओं का ऑन स्पॉट समाधान
    Next Article युवा कांग्रेस चुनावः राकेश साहू ने अपने टीम का करवाया नामांकन

    Related Posts

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि

    May 27, 2026

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में पंडित जवाहरलाल नेहरू को भावभीनी श्रद्धांजलि

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    ईद अल-अजहा को लेकर कुंडहित व बागडेहरी में निकाला गया फ्लैग मार्च

    ईद-उल-जुहा पर उपायुक्त ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

    आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी संचालन पर जोर

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.