Author: dhiraj Kumar

भरत सिंह ने नेमरा पहुँच कर स्व. शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संरक्षक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य के जननायक स्व. शिबू सोरेन के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस दुखद घड़ी में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह नेमरा स्थित गुरु जी के पैतृक गांव पहुँचे। उन्होंने स्व. शिबू सोरेन की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके पुत्र एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। भरत सिंह ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन…

Read More

यूसील का संपदा विभाग बना भ्रष्टाचार का अड्डा, कॉलोनी में जर्जर क्वार्टर और गंदगी का अंबार राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा :यूसील कॉलोनी में स्थित संपदा विभाग पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। कॉलोनी की देखरेख, साफ-सफाई, क्वार्टर और सड़कों का मेंटेनेंस, झाड़ियां काटना और नालियों की सफाई जैसे कामों की जिम्मेदारी इस विभाग की है, लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कई बार लिखित शिकायतें सीएमडी और डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी तक पहुंच चुकी हैं। हाल ही में सीएमडी ने भ्रष्टाचार के आरोपों में विभागीय अधिकारी प्रभास रंजन को हटा दिया, लेकिन…

Read More

किताडीह गोलीकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत किताडीह ग्वालापट्टी में 5 अगस्त 2025 की शाम हुए गोलीकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घायल रवि यादव पर हमले के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सोमवार को बताया कि 5 अगस्त की शाम करीब 5:38 से 6:00 बजे के बीच रवि यादव (पिता – कन्हैया यादव, निवासी – किताडीह ग्वालापट्टी) को…

Read More

सांसद बिद्युत बरण महतो और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपोलो अस्पताल में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का लिया हालचाल राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली :सांसद बिद्युत बरण महतो एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा नई दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान दोनों नेताओं ने अस्पताल के चिकित्सकों से मुलाकात कर अद्यतन स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉक्टरों ने बताया कि मंत्री के उपचार में हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि उनकी सेहत में तेजी…

Read More

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेमरा में दी स्व. शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि राष्ट्र संवाद संवाददाता नेमरा – पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने नेमरा पहुँचकर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं श्रीमती कल्पना सोरेन से मुलाकात की और स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, त्याग और समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण है, जो आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Read More

15 दिन के नवजात का सफल ऑपरेशन, अभिषेक चाइल्ड केयर ने दी नई जिंदगी जमशेदपुर में एक ऐसा ऑपरेशन हुआ जिसने न सिर्फ डॉक्टरों की मेहनत बल्कि इंसानियत और उम्मीद की नई मिसाल पेश की है। अभिषेक चाइल्ड केयर अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने 15 दिन से भी कम उम्र के एक नवजात शिशु का जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली। जमशेदपुर के अभिषेक चाइल्ड केयर में डॉक्टरों ने 15 दिन से भी कम उम्र के एक नवजात का दुर्लभ और बेहद जोखिम भरा ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया। बच्चे की तबीयत जन्म के कुछ दिनों बाद अचानक बिगड़ने लगी,…

Read More

जमशेदपुर: मानगो पुल पर युवक ने दी जान देने की कोशिश, राहगीरों की सूझबूझ से बची जान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में रविवार को “जाको राखे साइयां, मार सके न कोय” वाली कहावत साकार हो गई। शहर के मानगो पुल पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता और हिम्मत ने उसकी जिंदगी बचा ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पुल के किनारे पहुंचा और नदी में कूदने की कोशिश करने लगा। यह देख आसपास मौजूद स्थानीय राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई। कुछ लोगों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और सुरक्षित पुल के…

Read More

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को उनके 50 वे जन्मदिन पर राजेश शुक्ल ने बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठअधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को उनके 50 वे जन्मदिन पर बधाई दिया है और उनके दीर्घायु जीवन की कामना किया है l

Read More

धातकीडीह में सुरेश मुखी स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, गगन FC विजेता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर स्वर्गीय० सुरेश मुखी की स्मृति में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मित्र मंडल क्लब धातकीडीह मुखी बस्ती के द्वारा किया गया था इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीम में भाग ली थी जिसमें मुझे मुख्य अतिथि के रुप में जमशेदपुर के समाजसेवी राजकुमार सिंह उपस्थित थे इस बीच प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पहुंचे दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त हुआ तथा अंत में पारितोषिक वितरण समारोह में विजेता गगन FC जुगसलाई का टीम टिम–एवं उपविजेता टिम-Y B C टिन प्लेट की टीम…

Read More

हनुमान मंदिर समिति में कार्यकर्ता परिचय एवं स्नेह मिलन समारोह, नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची :गायत्री नगर तिलता हनुमान मंदिर समिति की ओर से कार्यकर्ता परिचय एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू जागरण मंच के नव नियुक्त प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा, प्रांत सह संयोजक मनोज सिंह एवं प्रांत सह संयोजक श्रीमती नेहा शर्मा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं हिन्दू जागरण मंच के उत्तर पूर्व एवं पूर्व क्षेत्र संगठक डॉ. सुमन ने समाज को जागृत, संगठित, सक्रिय एवं सुरक्षित…

Read More