Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमर बलिदानी खुदीराम बोस की 117वीं बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, मानगो ओवरब्रिज का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अमर बलिदानी खुदीराम बोस की 117वीं बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, मानगो ओवरब्रिज का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अमर बलिदानी खुदीराम बोस की 117वीं बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि, मानगो ओवरब्रिज का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर :झारखंड बांग्लाभाषी उन्नयन समिति की ओर से आज मानगो ब्रिज के पास दुर्गा मंडप में देश के वीर स्वतंत्रता सेनानी शहीद खुदीराम बोस जी का 117वां बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने शामिल होकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

    नीरज सिंह ने उपस्थित युवाओं को खुदीराम बोस के अदम्य साहस और देशभक्ति से ओत-प्रोत जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अनेक कम आयु के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिनमें खुदीराम बोस का नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु में अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती देते हुए हँसते-हँसते फाँसी के फंदे को चूमा।

    उन्होंने याद दिलाया कि मानगो चौक पर पूर्व में खुदीराम बोस की प्रतिमा स्थापित थी, जिसे नया ओवरब्रिज निर्माण कार्य के दौरान हटा दिया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ओवरब्रिज का कार्य पूरा होने के बाद उसी स्थान पर एक भव्य स्मारक का निर्माण किया जाए और बन रहे मानगो ओवरब्रिज का नाम खुदीराम बोस के नाम पर रखा जाए।

    इस मांग का कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने जोरदार समर्थन किया। समिति ने भी सरकार से आग्रह किया कि ओवरब्रिज का नामकरण अमर बलिदानी खुदीराम बोस के नाम पर किया जाए, जिससे यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बने और उनकी वीरगाथा सदैव जीवित रहे।

    अमर बलिदानी खुदीराम बोस की 117वीं बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि मानगो ओवरब्रिज का नामकरण उनके नाम पर करने की मांग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक पूर्णिमा साहू ने नेमरा पहुंचकर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात, शोक संवेदना व्यक्त कर बंधाया ढांढस
    Next Article आईआईटी-आईएसएम धनबाद में गुरुचरण महतो को मिला झारखंड कलमकार सम्मान

    Related Posts

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    May 27, 2026

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    May 27, 2026

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

    वर्षों से अलग रह रहे दंपति ने भुलाए गिले-शिकवे, मेडिएशन सेंटर में हुआ समझौता

    नौतपा में शर्बत सेवा से गुप्ता ऑटोमोबाइल ने जीता दिल

    कार्यस्थल पर मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : मुकेश अग्रवाल

    अब यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को नहीं बढ़ाया जाएगा

    यूसीआईएल प्रबंधन के खिलाफ विस्थापितों का फूटा गुस्सा

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.